ब्रेकिंग
मानसून अपडेट: दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल पलामू: एक ही परिवार के 5 लोगों की रहस्यमयी मौत, 'एपिडेमिक ड्रॉप्सी' की आशंका नासिक: मटन और दही खाने के बाद बुजुर्ग महिला की मौत, पति की हालत गंभीर झालावाड़ कोर्ट का बड़ा फैसला: पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा, 4 की मौत और 25 यात्री घायल गोरखपुर: शादी में पहुंची 'लुटेरी दुल्हन', नकली पुलिस बनकर दूल्हे के परिवार को लूटा प्रतापगढ़: शादी का झांसा देकर एक साल तक शोषण करने वाला दरोगा निलंबित राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा हमला, सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल बरेली: पत्नी और प्रेमी ने पति को पीटा, खौलता तेल डालकर पैर झुलसाया जयपुर में दर्दनाक हादसा: कार में सोए रेजिडेंट डॉक्टर की दम घुटने से मौत
मध्यप्रदेश

अजगर ने वृद्ध की गर्दन जकड़ी, दम घुटने से मौत… दूसरे दिन भी दि‍खा भुआबिछिया में बाघ

मंडला। रात के अंधेरे में अजगर ने एक वृद्ध पर हमला कर दिया और उसकी गर्दन कसकर जकड़ ली। जिस वजह से उसका सांस लेना मुश्किल हो गया। वृद्ध को अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं भुआबिछिया नगर के लोग भय के कारण अपने घरों से निकल नहीं पा रहे हैं। जिस ओर बाघ के विचरण करने की खबर है,उस तरफ जहां वन अमला सड़क से ही निगरानी रख रहा है,धान के खेतों में अंदर नहीं जा पा रहा।

अजगर ने धीरे-धीरे उनकी गर्दन को कसकर जकड़ लिया

रास्ते में खेत की मेढ़ पर घास में छिपकर बैठा अजगर उनके पैर में लिपट गया। जिससे वह हड़बड़ाकर वहीं गिर पड़े। इसके बाद अजगर ने धीरे-धीरे उनकी गर्दन को कसकर जकड़ लिया। काफी देर बीत जाने पर जब वह घर नहीं लौटे तो, उनका दामाद खोजने गया। लेकिन यह नजारा देख वह सन्न रह गया। अजगर प्रेम लाल की गर्दन को लपेटे हुए था। युवक के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने जैसे-तैसे गर्दन से अजगर को छुड़ाया।

अजगर का किया रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा

बेहोशी की हालत में वृद्ध को बहमनी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद प्रेम लाल को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया। अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया

लोगों में अब भय का वातावरण और अधिक बढ़ गया

बाघ भी धान के खेतों से मिलता रंग होने के कारण अपने आप को छि‍पा रहा है। जिससे उसकी तलाश नहीं हो पा रही है। जिससे लोगों में अब भय का वातावरण और अधिक बढ़ गया है।

इन क्षेत्रों में कर रहा विचरण

बताया जा रहा है कि रविवार को बाघ भुआबिछिया के वार्ड नंबर 13 और जंतीपुर में देखा गया था। उसके बाद शाम को तहसील के पास गया ठाकुर के घर के पीछे देखा गया। देर रात्रि में बिछिया जलाशय के जल द्वार के पास करीब 2 बजे देखा गया।

Related Articles

Back to top button