ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
उत्तरप्रदेश

‘पत्नी को निपटाओ तभी बढ़ेगा शराब का धंधा’, तांत्रिक के कहने पर पूरे परिवार की ले ली जान ‘पत्नी को निपटाओ तभी बढ़ेगा शराब का धंधा’, तांत्रिक के कहने पर पूरे परिवार की ले ली जान

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अपने ही परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद शराब कारोबारी राजेंद्र गुप्ता की आत्महत्या के मामले से हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस भी इस पूरे घटनाक्रम से हैरान है. इसी बीच इस मर्डर मिस्ट्री में एक तांत्रिक की भी एंट्री हो गई है. पता चला है कि तांत्रिक के कहने पर ही राजेंद्र गुप्ता ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया. वहीं अपने ही पत्नी बच्चों की हत्या के बाद जब गिल्टी फील हुई तो कंस्ट्रक्शन साइट पर जाकर खुद को गोली मार ली. इस इनपुट के सामने आने के बाद वाराणसी पुलिस उस तांत्रिक की तलाश में जुट गई है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शराब कारोबारी राजेंद्र गुप्ता के पास पैसे की कोई कमी नहीं थी. उन्हें प्रापर्टी का किराया ही हर महीने पांच लाख रुपये से अधिक आ रहा था. बताया जा रहा है कि बीते एक साल से उनका अवैध शराब का काम कुछ ठीक नहीं चल रहा था. इससे वह काफी दुखी रहते थे. बताया जा रहा है कि इसी वजह से वह करीब एक साल से अपने बच्चों के पास भी नहीं आए. अपने शराब के कारोबार को सुधारने के लिए ही उन्होंने एक तांत्रिक से संपर्क किया था. उन्होंने कई जोग-टोटका भी कराया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ.

तांत्रिक की सलाह पर पागल हो गए थे गुप्ता

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आखिर में तांत्रिक ने कह दिया कि उनके कारोबार में बाधा उनकी पत्नी की वजह से है और जब तक उनकी पत्नी की रूह उसके शरीर में होगी, कारोबार नहीं बढ़ सकता. तांत्रिक की इस सलाह पर शराब कारोबारी राजेंद्र गुप्ता पागल हो गए थे. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक तांत्रिक के ही सलाह पर वह दिवाली के दिन अपने घर लौटे और पत्नी-बच्चों के साथ दिवाली मनाई. एक साल बाद उनके घर लौटने से परिवार में भी काफी खुशी थी. इसी बीच मंगलवार की सुबह मौका देखकर राजेंद्र गुप्ता ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी.

अवैध संबंध का भी सामने आया एंगल

पुलिस के मुताबिक इस वारदात में अवैध संबंध का भी एंगल सामने आया है. जांच के दौरान पता चला है कि राजेंद्र गुप्ता की पहली पत्नी ने 90 के दशक में ही उन्हें छोड़ दिया था. इसके बाद राजेंद्र गुप्ता ने पिता, भाई, भयहु और गार्ड की हत्या की थी. इस मामले में वह जेल गए और जेल से आते ही दूसरी शादी की.इस शादी से उन्हें दो बेटे और एक बेटी हुई. जिनकी राजेंद्र गुप्ता ने अब हत्या की है. पता चला है कि राजेंद्र गुप्ता अब किसी अन्य महिला के संपर्क में थे और उसे शादी करना चाहते थे. जबकि उनकी पत्नी ऐसा नहीं होने दे रही थी.

Related Articles

Back to top button