ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
मध्यप्रदेश

ब्रेकअप से परेशान शख्स आधी रात को श्मशान घाट पर करता था ये काम, फिर एक दिन कमरे में मिली लाश

कहते हैं कि प्यार में इंसान बिल्कुल अंधा हो जाता है. उसे कुछ दिखाई ही नहीं देता, न जाति-पंथ, न अमीरी-गरीबी न ही सही गलत. ऐसे ही एक मामला मध्यप्रदेश के भोपाल से आया है. भोपाल में प्यार में पागल एक इवेंट मैनेजर ने तांत्रिक की वजह से आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल करते हुए तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि उन्हें घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था, जिस वजह से उन्हें जांच में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

एडिशनल डीसीपी रश्मि अग्रवाल ने बताया कि 10 अक्टूबर को इवेंट मैनेजर समर प्रताप सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. उन्होंने बताया कि समर के घर वालों ने उसकी मौत के लिए अशोका गार्डन में रहने वाला तांत्रिक आशुतोष उनके बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार बताया है. इसके बाद पुलिस ने जब इवेंट मैनेजर समर प्रताप के फोन की जांच करवाई, तो वॉट्सएप चैट से खुलासा हुआ कि आशुतोष नाम के तांत्रिक की वजह से युवक ने जान दे दी.

ब्रेकअप से तनाव में था समर

रश्मि अग्रवाल ने बताया कि कुछ महीने पहले समर का ब्रेकअप हो गया था, जिसकी वजह से वह बहुत तनाव में था. इस दौरान वह आर्थिक परेशानियों से भी जूझ रहा था. ऐसे में समर ने इन मुश्किलों से छुटकारा पाने के लिए तांत्रिक का सहारा लिया था, जिसकी वजह से वह और परेशान होता चला गया. पुलिस ने बताया कि सुसाइड करने से पहले समर ने तांत्रिक को आखिरी मैसेज भेजा था.

तांत्रिक का किया था आखिरी मैसेज

समर ने तांत्रिक को मैसेज किया था कि आप दिक्कतों को नहीं कम कर पाए. ऐसे में अब मेरे पास मरने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है. वॉट्सएप चैट से खुलासा हुआ कि आशुतोष समर से टोटके करने के नाम पर पैसे लेता था. साथ ही उसे कई बार रात को श्मशान घाट पर बुलाकर पूजा भी करवाता था, लेकिन इसके बावजूद समर की परेशानी कम होने की बजाय बढ़ती जा रहीं थी.पुलिस ने मामला दर्ज करके आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया है.

Related Articles

Back to top button