ब्रेकिंग
बिलासपुर में ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर फूटा गुस्सा, तिफरा कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन बिलासपुर में ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर फूटा गुस्सा, तिफरा कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन महादेव सट्टा ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के आधार पर देश के 6 राज्यों में सीबीआई के छापे बलौदाबाजार के गिधौरी में सनसनी, तालाब के पास खून से लथपथ मिला 19 वर्षीय युवक का शव खूंटी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रांची-खूंटी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग गिरिडीह के बासाबूदा गांव में अंधविश्वास का खूनी खेल, डायन-बिसाही के आरोप में महिला की निर्मम हत्या लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सजी झुमरी तिलैया की सबसे बड़ी फल मंडी दहेज हत्या मामलों में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सिर्फ रिश्तेदार होने मात्र से नहीं ठहरती आपराधि... पलामू के नावाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत और एक घायल डाल्टनगंज के नामकरण वाले ब्रिटिश अधिकारी के वंशज पहुंचे झारखंड, लातेहार और पलामू का किया दौरा
खेल

रोहित शर्मा-विराट कोहली नहीं बना पाएंगे ऑस्ट्रेलिया में रन, माइकल वॉन ने छिड़का जख्मों पर नमक

विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं. इन दोनों बल्लेबाजों का बल्ला खामोश है. ना बांग्लादेश के खिलाफ इन्होंने रन बनाए और ना ही न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों कुछ कर पाए, नतीजा अब दोनों पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं. अब विराट-रोहित के फैंस को उम्मीद है कि ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वापसी करेंगे और रनों का अंबार लगाएंगे लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को ऐसा नहीं लगता. वॉन का मानना है कि उन्हें डर है कि विराट और रोहित ऑस्ट्रेलिया में भी फॉर्म में नहीं लौटेंगे.

वॉन का रोहित-विराट पर हमला

माइकल वॉन ने फॉक्स क्रिकेट पर बातचीत के दौरान कहा कि ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया को अगर जीतना है तो रोहित और विराट कोहली को बड़े रन बनाने होंगे और अपनी बेस्ट फॉर्म में वापस आना होगा. वॉन ने आगे कहा कि उम्मीद है कि ऐसा हो लेकिन उन्हें डर है कि ऐसा होगा नहीं. वॉन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में कंगारू गेंदबाजों के खिलाफ आपको सॉलिड टेक्निक और बेहतरीन सोच के साथ मैदान पर उतरना होता है.

विराट कोहली बड़ी दिक्कत में हैं…

माइकल वॉन ने आगे कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया में हुई पिछली टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया जीती, टीम ने जब गाबा में चेज़ किया तो उस वक्त विराट भी नहीं थे. ऑस्ट्रेलिया 32 सालों से गाबा में नहीं हारी थी लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि विराट कोहली के साथ ज्यादा प्रॉब्लम है. विराट ने जिस तरह से सैंटनर की फुलटॉस गेंद मिस की, वो विराट कोहली पहले जैसे नहीं लग रहे हैं.’

Related Articles

Back to top button