ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
मध्यप्रदेश

MP News : Zomato से ऑर्डर की सेव-टमाटर की सब्जी, पैकेट खोला तो सब्जी में से निकली हड्डी

उज्जैन: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ग्राहक ने ऑनलाइन सेव-टमाटर की सब्जी मंगवाई थी, लेकिन पैकेट खोला तो वह हैरान रह गया। सब्जी के पैकेट में हड्डी निकली। घटना के बाद ग्राहक ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही साथ फूड डिपार्टमेंट में भी मामले की शिकायत दी, जिसके बाद संबंधित होटल के खिलाफ कार्रवाई की गई

जानकारी के मुताबिक, उज्जैन के खाती मंदिर में राजगढ़ के मनोज चंद्रवंशी रुके हुए थे। उन्होंने मंगलवार को के हरी फाटक इलाके स्थित होटल न्यू नसीब से जोमेटे ऐप के माध्यम से सेव-टमाटर की सब्जी (शाकाहारी) ऑर्डर की थी। जब उन्होंने पैकेट खोला, तो उसमें हड्डी देखी, जो एक शाकाहारी व्यंजन में होना संभव नहीं था। इसके बाद मनोज ने नीलगंगा थाने और फूड डिपार्टमेंट से इसकी शिकायत की।

फूड डिपार्टमेंट की टीम ने तत्काल ही होटल न्यू नसीब का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत शर्मा के अनुसार जांच में यह पाया गया कि होटल के किचन में एक ही स्थान पर वेज और नॉनवेज दोनों प्रकार के भोजन बनाए जा रहे थे। इसी लापरवाही की वजह से यह गड़बड़ हुई। फूड डिपार्टमेंट ने होटल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए होटल का फूड लाइसेंस निरस्त कर दिया है और सेव-टमाटर की सब्जी का सैंपल भी जांच के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button