ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
बिहार

राजगीर ग्लास ब्रिज पर महिला हॉकी की खिलाड़ियों ने उठाया लुत्फ

बिहार के राजगीर में एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है. यह प्रतियोगिता आगामी 11 नवंबर शुरू होगी और 20 नवंबर 2024 को समाप्त होगी. उससे पहले बुधवार को एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल इंडिया हॉकी टीम को जिला प्रशासन नालंदा की ओर से ग्लास ब्रिज राजगीर का भ्रमण कराया गया.

एशिया के 6 देशों की महिला टीम ले रही हिस्सा

गौरतलब है कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के तत्वावधान में राजकीय खेल अकादमी सह खेल परिसर, राजगीर में एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा. 11 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक होने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 6 देशों की टीम हिस्सा ले रही है. ये टीमें भारत, चीन, मलेशिया,जापान, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड की हैं.

बिहार में टूरिज्म को बढ़ावा देना है खास मकसद

नालंदा जिले के राजगीर ग्लास ब्रिज पर भ्रमण के दौरान इंडिया हॉकी टीम के सभी महिला खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाई. सभी महिला हॉकी खिलाड़ी काफी उत्साहित दिखीं. बिहार में टूरिज्म को बढ़ावा देने के मकसद से उत्कृष्ट कार्यों की इंडिया हॉकी टीम द्वारा सराहना की गई है.

Related Articles

Back to top button