ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

बेंगलुरु में चलती बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक आया, कंडक्टर ने स्टेयरिंग घुमाकर अनहोनी से बचाया

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक चौंकाने वाली घटना घटी है. 40 वर्षीय बीएमटीसी के बस ड्राइवर की गाड़ी चलाते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है, जब यह बस नेलमंगला से दासनपुर जा रही थी. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बस में लगे कैमरे में वह क्षण दिखाई दे रहा है. बस ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ने के कारण गिर गया. जैसे ही ड्राइवर सीने में दर्द के कारण गिर गया. नियंत्रण खोने के कारण बस ने एक अन्य BMTC वाहन को टक्कर मार दी. इस बीच, कंडक्टर ने बस को नियंत्रित किया और सड़क पर कई लोगों की जान बचाई.

घटना नेलमंगला शहर के बिन्नामंगला बस स्टैंड के पास हुई, जहां बीएमटीसी बस में यात्री मौजूद थे. तभी दिल का दौरा पड़ने से ड्राइवर की मौत हो गई.

हासन का रहने वाला है मृत ड्राइवर

मृत चालक हासन का रहने वाला किरण कुमार (40) है. बुधवार को बेंगलुरु उत्तर तालुके के दसानपुर डिपो की बस चलाते समय उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा. ड्राइवर किरणकुमार ने तुरंत बस को सड़क के किनारे छोड़ दिया.

किरण कुमार पिछले 6 साल से ड्राइवर के रूप में रूप में काम कर रहा था. दिल का दौरा पड़ने के बाद कंडक्टर ओबलेश की मदद से ड्राइवर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन किरण कुमार को बचाया नहीं जा सका. इस संबंध में नेलमंगला टाउन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

बीएमटीसी ने ड्राइवर के परिवार को दी मदद

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रात करीब 11 बजे हुई, जब 40 वर्षीय चालक नेलमंगला से दसनापुरा इलाके की यात्रा करते हुए दिन का अपना आखिरी रूट चला रहा था.

निगम की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “हमें बहुत दुख के साथ डिपो 40 के ड्राइवर किरण कुमार के असामयिक निधन की सूचना देनी पड़ रही है, जिनका 6 नवंबर को अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. बैंगलोर मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (बीएमटीसी) किरण कुमार के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है. निगम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है.” अधिकारियों के अनुसार, वरिष्ठ बीएमटीसी अधिकारियों ने भी कुमार के परिवार से मुलाकात की और उन्हें सहायता और मुआवजा दिया.

Related Articles

Back to top button