ब्रेकिंग
Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा... Gurdaspur Road Accident: दीनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा; रेत से भरे टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, डा... Kharar Theft Case: 29 जुलाई और 7 सितंबर को चोरी हुए ट्रैक्टर बरामद; सदर पुलिस ने मेरठ और दिल्ली से द...
मध्यप्रदेश

गौहर महल में देखें गांधी शिल्प बाजार, कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में बोनसाई प्रदर्शनी

भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला निरंतर चलता रहता है। शनिवार 9 नवंबर को भी शहर में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

माह का प्रादर्श – इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में ‘माह का प्रादर्श’ श्रंखला के तहत इस माह ‘संब्रानी : एक पारंपरिक धूपदान’ का प्रदर्शन किया जा रहा है। वीथि संकुल में इसे सुबह 11 से शाम छह बजे तक देखा जा सकता है।

बोनसाई प्रदर्शनी – ग्रीन वेव्स फाउंडेशन की ओर से कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में बोनसाई एवं गार्डनिंग एग्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी कल तक रहेगी। इसके अलावा बोनसाई का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

ट्रेवल एक्जीबिशन – ट्रेवल एक्जीबिशन इंडिया ट्रेवल मार्ट (आइटीएम) का आयोजन कोलार रोड स्थित होटल प्राइड में किया जा रहा है। समय सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक है।

चित्र प्रदर्शनी – भारत भवन में रूपाभ चित्र प्रदर्शनी चल रही है, जिसमें अब्दुल गफ्फार, गणेश बोबड़े, संजय जठार, सुभाष और विकास जोशी के चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी 10 नवंबर तक चलेगी। इसके अलावा मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील चित्रकार अंजली बारिया के चित्रों की प्रदर्शनी का संयोजन किया गया है। इस 55वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी को दोपहर 12 से रात 08 बजे तक देख सकते हैं।

गांधी शिल्प बाजार – गांधी शिल्प बाजार का आयोजन गौहर महल परिसर में पांच से 11 नवंबर तक किया जा रहा है। मेले में 50 से अधिक हस्तशिल्प शिल्पी, अवार्डी शिल्पी अपने अपने कलात्मक उत्पाद लेकर आए हैं। दीपावली से ठीक बाद यह प्रदर्शनी पारंपरिक उत्पादों की खरीद का अच्छा अवसर है। रोजाना दोपहर दो से रात दस बजे तक शिल्प बाजार को देखा जा सकता है।

अभिनय कार्यशाला – हम थियेटर ग्रुप द्वारा प्रस्तुतिपरक अभिनय कार्यशाला का आयोजन मायाराम सुरजन भवन में किया जा रहा है। 45 दिवसीय कार्यशाला में फिजिकल एक्सरसाइज, बॉडी मूवमेंट,वॉइस मॉड्यूलेशन, इंप्रोवाइजेशन, स्पीच, मेकअप और डायरेक्शन आदि का प्रशिक्षण देकर नाटक तैयार किया जा रहा है। अभिनय कार्यशाला का समय शाम छह बजे से है।

सैन्य फिल्म प्रदर्शन – शौर्य स्मारक के मुक्ताकाश मंच पर शाम को सैन्य फिल्म ‘मैन बिहाइंड द विंग्स’ का प्रदर्शन किया जाएगा। यह फिल्म वायुसेना को क्रियाशील रखने वाली गतिविधियों पर आधारित है।

Related Articles

Back to top button