ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
मध्यप्रदेश

इंदौर में 15 नवंबर के बाद तापमान में आएगी गिरावट, अभी कुछ दिन सामान्य रहेगा मौसम

इंदौर। इंदौर शहर में अभी अलसुबह व रात के समय उत्तरी हवा हल्की ठंडक का अहसास करवा रही है। दोपहर में धूप निकलने के कारण मौसम सामान्य बना हुआ है। एक सप्ताह ऐसा ही मौसम रहेगा और तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।

15 नवंबर के बाद मौसम में परिवर्तन हो सकता है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, इंदौर में अगले सप्ताह भी हल्की ठंड का असर रहेगा और तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा। वर्तमान में इंदौर में हवा का रुख उत्तर व उत्तर पूर्वी तो है, लेकिन यह जमीन की सतह से एक से डेढ़ किलोमीटर की ऊंचाई पर ही चल रही है। इसके ऊपर पश्चिमी हवा चल रही है।

उत्तरी हवाओं में अभी नहीं है ठंडक

यही वजह है कि अभी शहर में शीतलता का असर दिखाई नहीं दे रहा है। नवंबर में अभी तक पश्चिमी विक्षोभ का असर न दिखने के कारण भी अभी तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के न आने से हिमालय क्षेत्र में भी अभी बर्फबारी शुरू नहीं हुई है। इस वजह से हिमालय की ओर से आ रही उत्तरी हवा में अभी ज्यादा ठंडक नहीं है।

मौसम विज्ञानियों की माने तो अगले सप्ताह एक पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। इसके असर से 15 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है। अभी सुबह व रात में ठंडक व दोपहर में धूप के कारण गर्मी होने के कारण शहरवासी वायरल, बुखार के शिकार हो रहे हैं।

ऐसे में बदलते मौसम में सभी को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। अलसुबह वाक या काम पर जाते समय जैकेट पहनें व सिर व कान को टोपी, मफलर से ढंककर रखें। रात के समय भी ठंडक बढ़ने पर इस तरह की सावधानी रखें।

आज मौसम रहेगा शुष्क

शनिवार सुबह व रात में शहर में उत्तरी हवाओं ने ठंडक का अहसास करवाया। वहीं दोपहर में निकली धूप के कारण तापमान सामान्य के आसपास रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को मौसम शुष्क रहेगा और तापमान सामान्य से अधिक बने रहेंगे।

Related Articles

Back to top button