ब्रेकिंग
Tamil Nadu Government Jobs: टीवीनके सरकार का बड़ा फैसला, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा मे... Rajasthan Education News: मदन दिलावर के फरमान से सरकारी टीचर्स की बढ़ी मुश्किलें, बिना बजट दीपावली प... UP PCS Transfer News: पीलीभीत में वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले के बाद दो SDM समेत 11 पीसीएस अधिकारियों क... Mumbai Model Honey Trap Case: मशहूर मॉडल पर कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.39 करोड़ रुपये वसूलने... Lucknow Murder Case: RSS कार्यकर्ता समेत परिवार के 3 सदस्यों की हत्या पर गरमाई सियासत, DGP और ACS हो... Lucknow Terror Plot Busted: यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची जा रही टारगेट किलिंग की ... Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लो... Hisar Murder News: HAU लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, सिर पर ईंट-रॉड से वार कर उ... Haryana Crime News: कुरुक्षेत्र फायरिंग कांड में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, मुख्य आरोपी रिमांड पर औ... Ballabgarh News: बल्लभगढ़ की गली में दो सांडों की खौफनाक लड़ाई का वीडियो वायरल, जान बचाने के लिए घरो...
उत्तरप्रदेश

नप गए BJP नेता बृजभूषण के पैर छूने वाले थाना प्रभारी, हो गया अनिल सिंह का तबादला; ये था पूरा मामला

बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ एक थाना इंचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें थाना इंचार्ज बृजभूषण शरण सिंह के पैर छूते हुए नजर आए थे. इसके बाद इस वीडियो को जमकर शेयर किया गया. इस वीडियो से पुलिस पर भी कई सवालिया निशान खड़े हुए. यह वीडियो पूर्व विधायक दिवंगत गजाधर सिंह की तेरहवीं कार्यक्रम का था.

बृजभूषण शरण सिंह बीती 25 अक्टूबर को पूर्व विधायक स्वर्गीय गजाधर सिंह की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. इसी दौरान डीह थाना प्रभारी ने उनके पैर छुए थे. अब पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पैर छूने के मामले में रविवार को डीह थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह को हटा दिया गया है. उन्हें अपराध शाखा में तैनात किया गया है. बृजभूषण शरण सिंह और थाना इंचार्ज का ये वीडियो कार्यक्रम से फेसबुक पर लाइव जा रहे एक शख्स के कैमरे में कैद हो गया था, जिसमें थाना इंचार्ज पुलिस की वर्दी में भी नजर आ रहे थे.

पुलिस ने लिया था वीडियो का संज्ञान

उस वक्त इस मामले को देखते हुए पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया था. पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने ही बताया था कि उनके संज्ञान में वीडियो आया है. पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने यह भी बताया था कि इस मामले को जांच के लिए सलोन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार को सौंपा गया है. उन्हें ही इस केस को लेकर कार्रवाई और जांच की जिम्मेदारी दी गई.

खुद को बचाने की कोशिश की

अब इस मामले में कार्रवाई हुई थाना इंचार्ज अनिल सिंह को हटा दिया गया. इस दौरान थाना प्रभारी ने खुद को बचाने की लाख कोशिश की. प्रभारी यह भी कहते रहे कि उन्होंने पैर नहीं छुए हैं. उनका पेन जमीन पर गिर गया था और वह पेन उठा रहे थे. इस समय उत्तर प्रदेश सरकार एक्शन मोड में ह, जहां 10 सीनियर अधिकारियों के भी ट्रांसफर किए गए हैं, साथ ही दो को सस्पेंड भी कर दिया है. यही नहीं एक IAS मनोज सिंह को उनकी रिटायरमेंट से कुछ दिन पहले ही वेटिंग लिस्ट में भेज दिया गया.

Related Articles

Back to top button