ब्रेकिंग
Physical Intelligence in India: भारत में आई नई तकनीक, MEIL और Analog की साझेदारी से बदलेगा इंफ्रास्ट... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर उठे सवाल, हत्या के नामजद आरोपी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदार... Voter List Revision: मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) पर मौलाना अरशद मदनी ने जताई चिंता, प्रक्रिया पर ... Karnataka High Court: वकील के साथ मारपीट करने वाली महिला PSI पर कोर्ट सख्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना Supaul News: बिहार के सुपौल में मानवता शर्मसार, 1 साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग बच्ची; मां को बेचन... Supreme Court PIL: डिजिटल कंटेंट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की मांग, '₹370 की बिरयानी' विवाद पर सुप्रीम... CM Dr. Mohan Yadav in Seoni: सिवनी को मिली 494 करोड़ की सौगात, सीएम यादव ने बांटे कोदो-कुटकी बोनस Jaunpur News: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने किया सरेंडर Monsoon Update: 'अल नीनो' के खतरे पर पीएम मोदी सख्त, राज्यों को पानी बचाने और आपदा प्रबंधन के लिए कि... Delhi Green Drive Portal: दिल्ली को 'ग्रीन और क्लीन' बनाने की बड़ी पहल, CM रेखा गुप्ता ने किया पोर्टल...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर को पकड़ा, जमानत करवाने की कहकर मांगे थे रुपए

मुरैना। रविवार को ग्वालियर लोकायुक्त की 15 सदस्यीय टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाने में पदस्थ पुलिस विभाग के सब इंस्पेक्टर को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर आरोपी के भांजे से जमानत के कागजात तैयार करने के नाम पर 5 हजार रुपए की रिश्वत ली थी। आपको बता दें, कि 8 नवंबर को संदीप गुर्जर नाम के व्यक्ति ने ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को शिकायत की थी,कि मुरैना कोतवाली थाने में पदस्थ सब इस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह यादव ने उन से उनके मामा की जमानत के कागजात तैयार करने के नाम पर रिश्वत मांगी है।

 उसके बाद सब इंस्पेक्टर और संदीप गुर्जर के बीच में रविवार को कागज तैयार करने की फाइनल हुई, जैसे ही संदीप ने पुलिस अधीक्षक को बताया जिस पर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक ने 15 सदस्यीय टीम गठित करके डीएसपी विनोद कुशवाह के नेतृत्व में मुरैना के लिए रवाना कर दी। इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने कैमिकल लगा कर 5 हजार रुपए की रकम संदीप गुर्जर को थमा दी जिससे वह सब इंस्पेक्टर को दे सके। जैसे ही संदीप गुर्जर ने 5 हजार रुपए की रिश्वत सब इंस्पेक्टर को दी उसके तुरंत बाद लोकायुक्त की टीम ने घेर कर सुरेंद्र यादव के हाथ पानी में डाले तो पानी नीला हो गया।

उसके बाद सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करके मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि, पिछले महीने तहसील कार्यालय में तहसीलदार और किसान के बीच हॉट टॉक हो गई थी। उसे लेकर के तहसीलदार ने किसान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मामले में फरार आरोपी की जमानत के कागजात तैयार करने के नाम पर सब इंस्पेक्टर ने रिश्वत ली थी। उधर इस पूरे मामले को लेकर के लोकायुक्त डीएसपी विनोद कुशवाहा का कहना है कि, फरियादी संदीप गुर्जर ने 8 नवंबर को लोकायुक्त एसपी ग्वालियर से शिकायत की थी उन पर कागज तैयार करने के नाम पर कोतवाली थाना में पदस्थ पुलिस के सब इंस्पेक्टर 5 हजार की रिश्वत मांगी है। जिसे लेकर के यह कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Back to top button