ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
उत्तरप्रदेश

न सोना न चांदी कानपुर में ‘गुटखा’ की चोरी, पिकअप से 7 लाख का माल लूट ले गए बदमाश; ड्राइवर-कंडक्टर को पीटा

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक अजीब वारदात हुई है. यहां कार सवार बदमाशों ने गुटखा लेकर जा रहे एक पिकअप को ओवरटेक कर रोक लिया. इसके बाद बदमाशों ने क्लीनर के साथ मारपीट करते हुए पिकअप में लदा करीब 7 लाख रुपये कीमत का गुटखा लूट लिया. यह वारदात कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के सजेती इलाके के बड़ी पाल मोड़ की है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

अब पुलिस ने हर संभावित एंगल पर मामले की जांच शुरू कर दी है.पुलिस के मुताबिक घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस उन्हें ट्रैक करने की कोशिश कर रही है. पुलिस के मुताबिक सजेती में एसएनके पान मसाला से लदी पिकअप लूट की खबर आई थी. इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की. इसमें पता चला कि कार सवार बदमाशों ने 7 लाख की लूट को अंजाम दिया है.

ड्राइवर कंडक्टर को 15 किमी दूर ले जाकर फेंका

पिकअप चालक ने पुलिस की पूछताछ में बताया किबदमाशों ने उसे और क्लीनर को अपनी कार में डालकर करीब 3 घंटे तक मार पीट भी की है. इसके बाद बदमाश घटना स्थल से 15 किलोमीटर दूर कंठी पुर गांव के पास उन्हें सड़क के किनारे फेंक कर फरार हो गए. इसके बाद ड्राइवर ने पिकअप मलिक को सूचना दी. बताया कि थोड़ी देर बाद बदमाशों ने पिकअप खाली कर पारस स्थित एक पेट्रोल पंप के पास छोड़ दिया था.

कंपनी के डॉयरेक्टर ने दर्ज कराया मुकदमा

सूचना मिलने पर गुटखा बनाने वाली एसएनके कंपनी के डॉयरेक्टर पवन गुप्ता ने सजेती थाने पहुंच कर मुकदमा दर्ज कराया. उन्होंने बताया कि कंपनी से पान मसाले की यह खेप हमीरपुर स्थित एजेंसी भेजी जा रही थी. घाटमपुर थाने के एसीपी रंजीत कुमार सिंह के मुताबिक पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से कुछ सुराग मिले हैं. जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें अरेस्ट कर लिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button