ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
उत्तरप्रदेश

आखिर लोक सेवा आयोग के सामने से क्यों नहीं हट रहे छात्र? टेंशन में प्रयागराज पुलिस, आंदोलन तेज

प्रयागराज में उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के सामने प्रतियोगी छात्रों का बवाल कम होने का नाम नहीं ले रहा. लगातार दूसरे दिन धरने पर बैठे छात्रों की संख्या एक बार फिर से बढ़ने लगी है. सोमवार की आयोग का घेराव करने आए छात्रों से काफी लोग 24 घंटे तक यहां धरना देने के बाद मंगलवार की दोपहर फ्रेश होने के लिए अपने हॉस्टल लौट गए थे, लेकिन मंगलवार की शाम चार बजे से इन सभी छात्रों की वापसी शुरू हो गई है. इसी के साथ छात्रों का आंदोलन और उग्र होने की आशंका जताई जा रही है.

उधर, पुलिस ने भी एहतियाती कदम उठाते हुए आयोग के आसपास की दुकानों को बंद करा दिया है. संभावना है कि रात में प्रयागराज पुलिस छात्रों को आयोग के सामने से हटाने के लिए कोई बड़ा कदम उठा सकती है. उधर, छात्रों ने भी इस बार की लड़ाई को आरपार की लड़ाई बना दिया है. छात्रों ने मंगलवार की दोपहर नारे भी लगाए कि ‘न बटेंगे न हटेंगे’. इसी के साथ छात्रों ने आयोग के अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनकी अर्थी निकली और पुतला दहन किया. इसी के साथ पूरे प्रयागराज में छात्रों ने पर्चे बांटे हैं.

किरकिरी होने से दबाव में सरकार

इसमें सभी छात्रों को किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया है. छात्रों पर सोमवार को हुए लाठी चार्ज और उनके धरना प्रर्दशन को देखते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है. इससे योगी सरकार की काफी किरकिरी हुई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोमवार की रात में राज्य सरकार ने डीएम प्रयागराज और पुलिस कमिश्नर प्रयागराज की खूब खिंचाई भी की थी. इसके बाद दोनों अधिकारियों ने छात्रों के साथ कई राउंड की बातचीत भी की है.

अपनी मांगों पर अड़े छात्र

हालांकि छात्रों ने साफ कर दिया है कि एक दिन में एक परीक्षा और नार्मलाइजेशन की मांग पूरी हो. इसके अलावा उन्हें कोई शर्त मंजूर नहीं है. उधर, आयोग ने भी साफ कर दिया है कि कोई मांग नहीं मानी जाएगी. ऐसे हालात में आज छात्रों का आक्रोश और बढ़ गया है. हालात को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक आज रात में छात्रों को आयोग के सामने से बल पूर्वक खदेड़ा जा सकता है. हालांकि इस संबंध में अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है. प्रशासन की ओर से कहा जा रहा है कि मामले का शांतिपूर्वक समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है.

शहर में लगे आयोग अध्यक्ष के पोस्टर

छात्रों ने पूरे प्रयागराज में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत की गुमशुदगी के पोस्टर लगा दिए हैं. इसी के साथ पर्चे भी बांटे गए हैं. इसमें कहा गया है कि सभी छात्र एकजुट रहें और किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहें. आयोग के सामने भी धरना स्थल पर छात्रों ने आयोग अध्यक्ष के पोस्टर लहराते हुए नारेबाजी की.

Related Articles

Back to top button