ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
बिहार

रोहतास: गर्लफ्रेंड की तय हुई शादी तो गुस्सा हो गया बॉयफ्रेंड, घर में अकेला देख कर डाला ये कांड

बिहार में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. राज्य के रोहतास जिले के अमेठी गांव में एक युवक अपनी प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से इतना नाराज हो गया कि उसने उसकी हत्या कर दी. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लड़की की शादी जब उसके घरवालों ने तय कर दी तो गांव में ही रहने वाला उसका प्रेमी गुस्सा हो गया. ऐसे में उसने लड़की के घर में उसके साथ मारपीट की और छत से धक्का दे दिया, जिस वजह से युवती की मौत हो गई. आरोपी की पहचान राकेश पासवान के रूप में हुई है. वहीं लड़की का नाम दुर्गी कुमारी था.

संजौजी थाने में लड़की की मां कौशल्या ने केस दर्ज कराया है. कौशल्या कुंवर ने युवक राकेश पासवान सहित छह लोगों पर नामजद केस दर्ज कराया है.मृतक दुर्गा कुमारी का भाई सीआरपीएफ का जवान है. वह सोमवार को अपनी बहन की शादी तय करके लौटा था. इस बात की जानकारी दुर्गा के प्रेमी को होगी और उसने घर जाकर उसकी हत्या कर दी. दुर्गा की हत्या से नाराज गांव वालों ने सासाराम से आरा जाने वाली रोड को जाम कर दिया. साथ ही प्रदर्शन भी किया. हालांकि बाद में स्थानीय पुलिस के समझाने पर लोग रास्ते से हटे.

घरवालों के साथ की मारपीट

मृतक का भाई का नाम योगेश कुमार है. योगेश ने बताया कि वह अपनी बहन की शादी तय करने आया हुआ था, लेकिन शादी तय हो जाने पर उसके साथ इस तरह की वारदात हो गई. योगेश ने बताया कि उसके गांव के लड़के राकेश पासवान पिछले कुछ वक्त से घर में कॉल कर के उसकी बहन और पत्नी को परेशान कर रहा था. साथ ही उसकी बहन को शादी न करने और अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी. योगेश ने कहा कि जब हम लोग कल रात शादी की बात जब तय करके वापस तब हमें इस बारे में जानकारी मिली.

दूसरे घर में पढ़ रही थी बहन

योगेश ने कहा कि उस वक्त उसकी बहन दूसरे के घर में पढ़ रही थी, तभी राकेश वहां पहुंच गया और दुर्गा के साथ मारपीट करके उसे नीचे छत से नीचे फेंक दिया. साथ ही उसके घरवालों के साथ भी मारपीट की.बिक्रमगंज के SDPO कुमार संजय ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है. वहीं दोषियों की पहचान कर के उनके खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button