ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
मध्यप्रदेश

नदी के करीब मिली एक लाश… डीएनए जांच की, तो वो निकला दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म का आरोपी

रतलाम। करीब तीन माह पहले जावरा हुसैन टेकरी क्षेत्र में दस वर्षीय मूकबधिर बालिका से आरोपित फणजी गणावा पुत्र नाथू गणावा निवासी ग्राम अमरपुरा थाना सरवन ने घटना दुष्कर्म किया था। पुलिस ने डीएनए जांच रिपोर्ट के बाद इसका खुलासा किया।

आरोपित ने एक अन्य बालिका के साथ भी दुष्कर्म किया था। पुलिस उसे तलाशने दबिश देने लगी तो जहर पीकर आत्महत्या कर ली थी। एसपी अमितकुमार ने बताया कि सात व आठ अगस्त 2024 की रात हुसैन टेकरी क्षेत्र में झोपड़ी बनाकर रह रही महिला की बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी।

झोपड़ी से उठाकर ले गया था

महिला ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी दस वर्षीय मूकबधिर बेटी को अज्ञात व्यक्ति झोपड़ी से उठाकर ले गया और दुष्कर्म करने के बाद घायल अवस्था में झोपड़ी से कुछ दूरी पर छोड़कर भाग गया है।

औद्योगिक क्षेत्र थाना जावरा में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(2), 115(2), 332(बी) व पाक्सो एक्ट की धारा 5एम/6 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन व जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मो के नेतृत्व में गठित तीन टीमों ने आसपास के करीब सौ सीसीटीवी कैमरे चेक कर कई संदेहियों से पूछताछ की।

टार्च लेकर घटनास्थल की ओर जाता दिखा था

सीसीटीवी फुटेज में घटना वाली रात एक व्यक्ति टार्च जलाकर घटनास्थल की तरफ जाता दिखा। फुटेज की जांच व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उक्त व्यक्ति की पहचान फणजी गणावा के रूप में हुई। टीमों ने फणजी के घर और संभावित स्थानो पर कई बार दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। उसके स्वजन की डीएनए जांच कराई गई।

उधर, पुलिस से बचने के लिए फणजी इधर-उधर भागता रहा और उसने 24 अगस्त 2024 को सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम गायरीपाड़ा में बुधन नदी के पास जहर पीकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर फणजी के शव के पीएम कराकर रक्त सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।

एफएसएल जांच रिपोर्ट आई पॉजीटिव

घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्योंका फणजी के रक्त सैंपल से डीएनए कराया गया। एफएसएल जांच रिपोर्ट में डीएनए पॉजीटिव पाया गया। उधर, चार पहले पहले 2020 में जावरा में ही मामू साहब की दरगाह के समीप अज्ञात व्यक्ति द्वारा सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने की घटना की गई थी।

डीएनए का हो गया मिलान

उक्त घटना के साक्ष्यों का भी फणजी गणावा के रक्त सैंपल से डीएनए मिलान हो गया। एसपी ने बताया कि शंका है कि आरोपित फणजी द्वारा जिले में पहले भी अन्य बालिकाओं के साथ घटना की गई होगी।

दुष्कर्म के 6 केस की कराई जा रही है जांच

बालिकाओं से हुए रेप के छह अनसुलझे मामलों की भी जांच कराई जा रही है। टीम में जावरा औद्योगिक क्षेत्र टीआइ मुनेंद्र गौतम, एसआइ विजय बामनिया, राकेश मेहरा, लक्ष्मीनारायण गिरी, प्रधान आरक्षक हर्षवर्धन, योगेश सेनी, संजय आंजना, सायबर सेल प्रभारी मनमोहन शर्मा, सेल के सदस्य आरक्षक विपुल भावसार, मयंक व्यास आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button