ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
मध्यप्रदेश

इंस्टाग्राम पर बाइक बेचने के नाम पर युवक से 20 हजार रुपए की ठगी ,जानिए क्या है पूरा मामला

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में इंस्टाग्राम पर बाइक खरीदने के झांसे में फंसे बैतूल के एक युवक से 20 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि आरोपी ने खुद को आर्मी ऑफिसर बताया था और युवक को इंस्टाग्राम पर बाइक दिखाई, उससे बात भी की और फिर ऑनलाइन रकम लेकर नंबर बंद कर लिया। फरियादी युवक ठगी का शिकार होने के बाद एसपी ऑफिस के चक्कर लगा रहा है युवक का नाम राजेश यादव है और कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले सिललौट गांव का रहने वाला है, युवक बैतूल में एक शॉप पर काम करता है युवक का कहना है कि 9 नवंबर को अनजान व्यक्ति से उसकी इंस्टाग्राम पर बातचीत हुई थी और बाइक को लेकर यह बातचीत हुई।

 आरोपी ने अपना नाम अंकेश बताया था और उसने कहा था कि वह आर्मी में काम करता है और इंटरनेशनल एयरपोर्ट नागपुर में पदस्थ है। ठग ने कहा कि वह बाइक को बेचना चाहता है। इस पर युवक की उससे बात हुई आरोपी ने कहा कि बाइक पार्सल से भेज देगा, इसके बदले युवक से 1450 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस ली गई युवक को बताया गया कि उसकी बाइक पार्सल कर दी गई है। बाइक मुलताई तक पहुंच भी गई है, इसके बाद उस से कागजी कार्रवाई के नाम पर 7200 रुपए बार कोड भेज कर ले लिए गए।

उसके बाद भी उस से टुकड़ों में 5 हजार रुपए की रकम मांगी गई झांसे में आया युवक रकम ऑनलाइन पे करता रहा। इसके बाद आरोपी ने अपना नंबर बंद कर लिया युवक को ठगी का एहसास हुआ और गुरुवार को अतुल एसपी ऑफिस शिकायत करने पहुंचा था।

Related Articles

Back to top button