ब्रेकिंग
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्ता... सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भ... बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद... रांची में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की सख्ती, दो अफसरों को शोकॉज
मध्यप्रदेश

युवक की मौत की गुत्थी सुलझी, बड़े भाई ही निकले हत्यारे, घर में चिकन लाने पर हुआ था विवाद

 भोपाल। एक हफ्ता पहले संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवक को रस्सी से गला घोंटकर मारा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने मृतक युवक के दो बड़े भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इतना ही नहीं, मृतक की मां को भी हत्या के मामले में साक्ष्य छिपाने का आरोपित बनाया गया है। विवाद की वजह युवक का घर में चिकन लेकर पहुंचना बताई गई है। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

बैरागढ़ थाना पुलिस के मुताबिक इंदिरा नगर बैरागढ़ निवासी 22 वर्षीय अंशुल यादव परिवार के साथ रहता था। वह एक कपड़ा दुकान में काम करता था। नौ नवंबर को शनिवार होने की वजह से बैरागढ़ बाजार बंद था। इस वजह से दोपहर के समय अंशुल चिकन लेकर घर पहुंचा था।

अस्पताल में भी किया गुमराह

अंशुल जब घर पहुंचा, तब उसका बड़ा भाई कुलदीप शराब के नशे में था। उसने अंशुल को घर में चिकन लेकर आने की बात को लेकर फटकार लगाना शुरू कर दी। इस बीच खाना खाने के लिए अंशुल किचन से रोटी निकालकर ले आया। यह देख कुलदीप और उससे छोटे भाई अमन ने अंशुल से मारपीट करना शुरू कर दी। वे लोग उसे घसीटते हुए घर के अंदर वाले कमरे में ले गए और रस्सी से उसका गला घोंट दिया। अंशुल की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे।

उन्होंने देखा कि अंशुल कमरे में बेसुध पड़ा हुआ था। उसके गले में रस्सी का निशान भी था। पड़ोसियों के कहने पर स्वजन अंशुल को पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां चेक करने के बाद डॉक्टर ने अंशुल को मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर के पूछने पर स्वजन ने अंशुल की मौत के कारण के बारे में कुछ भी नहीं बताया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने शुक्रवार रात को कुलदीप, अमन और मां अनीता के खिलाफ हत्या, हत्या का साक्ष्य छिपाने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button