ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
दिल्ली/NCR

PM मोदी का सपना, 2047 तक ड्रग मुक्त होगा भारत… 900 करोड़ के ड्रग्स एक्शन पर बोले DDG

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बीते शुक्रवार को राजधानी दिल्ली से करोड़ों रुपए की ड्रग्स बरामद की. बताया जा रहा है कि 82.53 किलो ड्रग्स जब्त की गई है. इस ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 900 करोड़ रुपए है. इस मामले में लोकेश चोपड़ा और अवदेश यादव नाम के दो आरोपिओं को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि बरामद की गई ड्रग्स को दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया भेजा जा रहा था. एनसीबी ने दिल्ली में अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स की खेप को पकड़ा है.

इस बीच दिल्ली के उत्तरी रेंज के डीडीजी नीरज कुमार गुप्ता ने TV9 भारतवर्ष को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित का सपना है कि भारत 2047 तक पूरी तरह से ड्रग फ्री हो. उन्होंने कहा कि इसी विजन को पूरा करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में बीते 11 नवंबर को सूचना मिली थी कि एक पार्सल ऑस्ट्रेलिया जाना है, जिसके बाद जांच की गई तो पार्सल के अंदर से 1 किलो कोकीन मिला. उन्होंने कहा कि उसी का फॉलो कर रहे थे, और उसी के फॉलोअप के दौरान नांगलोई के एक घर में 73 पैकेट और मिले जिसमें 81 किलो कोकीन था. जांच के दौरान आज यानी शनिवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया है.

चार आरोपी गिरफ्तार

डीडीजी नीरज कुमार गुप्ता के मुताबिक गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी लग-अलग सोसाइटी से हैं, जिनमें से एक एक ज्वेलर है, बाकी दो लोग हवाला के कारोबार में काम करते थे जो इस सिंडिकेट का पार्ट हैं. वहीं एक आरोपी एक लॉजिस्टिक सर्विस में काम करता है, उसका काफी अच्छा एक्सपीरियंस और प्रोफाइल भी है. मामले में दो लोगों का रोल स्टोरेज से रिलेटेड और डिस्ट्रीब्यूशन करने का था. बाकी के लोगों का मामले में क्या काम था इस बारे में जांच पड़ताल की जा रही है.

पैकेट के ऊपर 6 लेयर

डीडीजी ने बताया कि नांगलोई के घर से जो पैकेट बरामद किए गए हैं, उन्हें काफी अच्छे से तरीके से पैक किया गया था. पैकिंग में कागज, पॉलिथीन, कार्डबोर्ड और थर्माकोल का इस्तेमाल किया गया था, पैकेट के ऊपर टोटल 6 लेयर थी. ड्रग्स को इस तरह से पैक किया गया था ताकि किसी को भी भनक न लग सके कि इसके अंदर क्या है.

गुजरात से आई थी ड्रग्स

डीडीजी ने बताया कि इन्वेस्टिगेशन जारी है और इस मामले में कुछ और लोगों की की पहचान की गई है. जिनकी तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. इसके आगे उन्होंने ये भी बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि बरामद की गई ड्रग्स गुजरात से आई थी. फिलहाल इस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है. उन्होंने कहा कि आगे भी ड्रग्स के कारोबार के खात्मे के लिए कार्रवाई जारी रहेगी.

Related Articles

Back to top button