ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
मध्यप्रदेश

आठवीं की छात्रा को पेट में हुआ दर्द, इलाज कराने पहुंचे तो खुलासा हुआ कि उसके साथ रेप हुआ है

इंदौर। परिचित और रिश्तेदारों से परेशान किशोरियों और युवतियों ने पुलिस की मदद ली है। बयान और पूछताछ के बाद पुलिस ने विभिन्न थानों में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। एक किशोरी को सोनोग्राफी रिपोर्ट में छह सप्ताह का गर्भ बताया गया है।

किशोरी से ई-कॉमर्स कंपनी का डिलीवरी ब्वॉय दुष्कर्म करता था। बच्ची आठवीं कक्षा में पढ़ती है। मामला बाणगंगा थाना अंतर्गत सांवेर रोड की एक कॉलोनी का है। 16 वर्षीय किशोरी को पेट में दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

दो साल पहले डिलीवरी ब्वॉय के संपर्क में आई थी

सोनोग्राफी जांच में डॉक्टर ने बताया कि उसके पेट में छह सप्ताह का गर्भ है। बच्ची की मां का पहले पति तलाक हो चुका है। उसने क्षेत्र में रहने वाले युवक से दूसरी शादी कर ली। करीब दो वर्ष पूर्व वह डिलीवरी ब्वॉय रविंद्र ठाकुर के संपर्क में आई थी।

आरोपित ने उसे मिलने बुलाकर शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद भी उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। टीआई सियारामसिंह गुर्जर के मुताबिक सोनोग्राफी रिपोर्ट और बच्ची के बयान पर रविद्र पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है।

थाने के पास 12वीं की छात्रा का हाथ पकड़ा

नेहरूनगर निवासी 12वीं की छात्रा ने आरोपित लखन गावड़े के विरुद्ध केस दर्ज करवाया है। आरोपित से तीन साल पूर्व दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में परिचय हुआ था। आरोपित स्कूल और कोचिंग जाते समय पीछा करने लगा था।

छात्रा के पिता द्वारा समझाने पर कुछ दिनों तक नजर नहीं आया, लेकिन छह महीने से पुन: पीछा करने लगा। शुक्रवार शाम आरोपित ने एमआइजी थाने के समीप छात्रा को रोका और जबरन बात करने लगा।

Related Articles

Back to top button