ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
देश

झांसी हादसा: एक और बच्चे की हुई मौत, रेस्क्यू बच्चों में अभी एक की पहचान बाकी

उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में अग्निकांड के दौरान झुलसे बच्चों में एक और की मौत हो गई है. इसी के साथ इस हादसे में मृत कुल बच्चों की संख्या 11 हो गई है. इनमें 10 बच्चों की मौत शनिवार को ही हो गई थी. इन बच्चों को मृत अवस्था में ही रेस्क्यू किया गया था. यह जानकारी झांसी के डीएम अविनाश कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि एनआईसीयू के अंदर से जिंदा निकाले गए बच्चे भी बुरी तरह से झुलस चुके हैं. इन सभी बच्चों की जीवन रक्षा के लिए बेहतर इलाज दिया जा रहा है.

डीएम अविनाश कुमार के मुताबिक इस हादसे में 39 बच्चों को जिंदा निकाला गया था. इनमें से एक बच्चे की स्थिति बेहद गंभीर थी. इसे बचाने की खूब कोशिश की गई, लेकिन रविवार की दोपहर यह बच्चा जीवन की जंग हार गया. बता दें कि महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में शुक्रवार की शाम को कुल 49 बच्चों को भर्ती किया गया था. रात में 10 बजे जब शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लगी तो वहां मौजूद लोगों ने 39 बच्चों को जिंदा बचा लिया. जबकि 10 बच्चों ने एनआईसीयू के अंदर ही दम तोड़ दिया था.

डीएम के मुताबिक अब रेस्क्यू किए गए 38 बच्चों का इलाज जारी है. इनमें से 37 बच्चों की पहचान हो चुकी है. वहीं एक बच्चे की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. इस बच्चे की पहचान के लिए हर संभव कोशिशें हो रही हैं. उन्होंने बताया कि रेस्क्यू किए गए बच्चों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है. दूसरी ओर हादसे की प्राथमिक जांच में कर्मचारियों की लापरवाही का मामला सामने आया है. इसमें बताया गया है कि हादसे से कुछ देर पहले आवश्यकता के मुताबिक एनआईसीयू में लगे उपकरणों में लोड बढ़ा दिया था, लेकिन आवश्यकता पूरी होने के बाद लोड नहीं घटाया. इसकी वजह से उपकरणों में आग लग गई. यह आग जैसे ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तक पहुंची, बेकाबू हो गई.

Related Articles

Back to top button