ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
उत्तरप्रदेश

अयोध्या: भगवान राम का तिलकोत्सव आज, जानकी मंदिर के छोटे महंत चढ़ाएंगे तिलक; क्या है तैयारी?

भगवान श्रीराम के विवाह की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं. विवाह अगले महीने 6 दिसंबर को संपन्न होगा. इससे पहले आज यानी सोमवार को तिलक चढ़ाया जाएगा, जिसके लिए नेपाल से 501 तिलकहरू यानी तिलक चढ़ाने वाले अयोध्या पहुंचेंगे. भगवान राम के तिलकोत्सव समारोह में शामिल होने के लिए नेपाल के मधेश प्रदेश के सीएम रवाना हुए और शाम सात बजे तक उनका काफिला गोपालगंज पहुंच गया.

नेपाल से हमेशा भगवान राम के लिए तिलक आता रहा है और इस बार भी विवाह समारोह से पहले तिलकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस दौरान बारात का न्योता भी दिया जाएगा. तिलकोत्सव का समय 2 बजे है, जो रामसेवक पुरम में किया जाएगा. तिलकोत्सव की तैयारियों और सभी व्यवस्थाओं के लिए महासंघ के नेपाल राष्ट्र के संयोजक रघुनाथ शाह के साथ 12 से ज्यादा लोग यहां पहले ही पहुंच चुके हैं.

संत-महंत को भेजे गए निमंत्रण पत्र

रामसेवक पुरम में खूब तैयारियां चल रही हैं. एक 100 गुणा 90 फिट का बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है. तिलकोत्सव के लिए सभी संत और महंत को निमंत्रण पत्र भेज दिए गए हैं और सभी को आमंत्रित कर दिया गया है. इसी निमंत्रण पत्र में 26 नवंबर को अयोध्या से नेपाल के जनकपुर जाने वाली बारात का विवरण भी दिया गया है. हालांकि बारात के लिए अलग से भी निमंत्रण पत्र बनाया जाएगा लेकिन वह सिर्फ कुछ ही बारातियों को भेजा जाएगा.

Related Articles

Back to top button