ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
व्यापार

गिरते मार्केट में कैसे बनेगा पैसा? बाजार खुलने से पहले जान लें सीक्रेट

पिछले कुछ समय से भारतीय बाजार से विदेशी निवेशकों का झुकाव चीन के तरफ बढ़ा है, जिसका असर शेयर बाजार पर देखने को मिला है. इस दौरान FII ने 1 लाख करोड़ रुपए बाजार से निकाल लिए हैं. 27 सितंबर को जब मार्केट ने नया हाई बनाया था. उसके बाद से वह लगभग 10 फीसदी नीचे आ चुका है, जिसमें निवेशकों के 48 लाख करोड़ रुपए डूब गए हैं. अब वैश्विक ब्रोकरेज कंपनी सीएलएसए ने एक नई रिपोर्ट पब्लिश की है, जिसमें बताया गया है कि अब ट्रंप के नए कार्यकाल में अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर देखने को मिल सकता है. फर्म की इस रिपोर्ट ने निवेशकों में नई उम्मीद जगाई है.

निवेशक उठा सकते हैं ये कदम

मौजूद गिरावट को देखते हुए आप कुछ खास सेक्टर में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं. जिसमें फार्मा, एफएमसीजी और डिफेंसिव जैसे सेक्टर आते हैं. ये सेक्टर यहां से स्थिर रिटर्न देने की संभावना रखते हैं. फार्मा सेक्टर को स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता और स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने वाले सरकारी प्रोत्साहनों से लाभ होता है. ऐसा एक्सपर्ट का मानना है.

मार्केट एक्सपर्ट अनिरुद्ध गर्ग कहते हैं कि इस बीच FMCG कंपनियों की मांग स्थिर बनी हुई है, क्योंकि वे आवश्यक सामान उपलब्ध कराती हैं, जिनकी मांग आर्थिक चक्रों के बावजूद बनी रहती है. नकदी प्रवाह में यह स्थिरता और बाजार की अस्थिरता से सापेक्ष अलगाव FMCG को एक आकर्षक क्षेत्र बनाता है. सेम ऐसा ही डिफेंस सेक्टर का भी हाल है.

ये है टॉप सीक्रेट

इस समय निवेशकों को आक्रामक रिटर्न से हटकर पूंजी को सुरक्षित बचाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. वह कहते हैं कि अपने फंड को डायवर्सिफाई करना इस समय सबसे प्रमुख विषय हर एक निवेशक के लिए होना चाहिए. उसके बाद जब निवेश की बारी आए तो वह म्यूचुअल फंड और गोल्ड के बारे में विचार कर सकते हैं. हालांकि ईटी की रिपोर्ट की माने तो बाजार में अभी और गिरावट आ सकती है. ऐसे में अगर व्यक्ति अपने फंड को कुछ समय के गैप पर इंवेस्ट करे तो यह उसके लिए लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न का ऑप्शन बन सकता है.

Related Articles

Back to top button