ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

बेटी के लिव-इन पार्टनर ने की वृद्धा की हत्या, बेटी को भी मारी गोलियां

ग्वालियर। ग्वालियर के घाटीगांव स्थित दौरार गांव में रविवार-सोमवार की रात करीब 3.30 बजे 65 वर्षीय वृद्धा मीरा बाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी बेटी रज्जो बाई(32) को मारने के लिए उसका लिव-इन पार्टनर विष्णु शर्मा कट्टा लेकर आया था।

उसने रज्जो पर गोली चलाई, जब उसकी मां बचाने के लिए आई तो मां के सिर में गोली मारकर हत्या कर डाली। रज्जो के भी सीने में गोली मारी, जो उसके दिल के पास लगी है। रज्जो की भी हालत गंभीर है। हत्या करने के बाद आरोपित फरार हो गया। उसकी तलाश चल रही है।

मां-बेटी दौरार गांव में ही एक खेत के पास झोंपड़ा बनाकर रहती थीं। करीब तीन साल पहले रज्जो की मुलाकात मुरैना के जौरा में रहने वाले विष्णु पुत्र सुरेश शर्मा से हुई। दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी, फिर विष्णु उसके साथ ही यहां रहने लगा। पिछले करीब एक साल से इनमें अनबन होने लगी।

विष्णु कभी-कभी रज्जो से मिलने के लिए आता था। बीती रात वह आया। मां-बेटी घर के बाहर ही अलग-अलग खटिया पर सो रही थीं। तभी विष्णु आया तो झगड़ा हुआ। उसने कट्टा निकाला तो मीरा बाई ने रोका। मीरा बाई पर गोली चलाई, जो उनके सिर को चीरकर निकली। रज्जो बाई के सीने में गोली मार दी।

इस घटना के बाद आरोपित भाग गया। घाटीगांव थाना प्रभारी रशीद खान फोर्स के साथ पहुंचे। मृतका को पोस्टमाट्रम हाउस और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। महिला के सीने में गोली फंसी है। गोली दिल के पास लगी है, अगर थोड़ी और आगे की तरफ गोली लगती तो शायद रज्जो की भी मौके पर ही मौत हो जाती। अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

शातिर चोर है विष्णु

विष्णु शर्मा के बारे में पुलिस ने पड़ताल की तो सामने आया कि वह शातिर चोर है। पुलिस को आरोपित को कई मामलों में तलाश भी है। आरोपित जौरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इसलिए पुलिस ने जौरा पुलिस को भी ग्वालियर पुलिस की टीम ने सूचना दी है। साथ ही उसके घर पर पता लगवाया। लेकिन उसका पता नहीं लगा। आरोपित का पिता भी घर पर नहीं मिला है।

Related Articles

Back to top button