ब्रेकिंग
14वीं JPSC परीक्षा धांधली पर बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर तीखा हमला, बोले—'CID जांच सबूत मि... धनबाद के सिंदरी निवासी तूफान मिश्रा की जर्मनी में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका पूर्वी सिंहभूम में विकास के दावों की खुली पोल, बीमार टोला प्रधान को खटिया पर 4 KM दूर ले गए ग्रामीण रांची से सटे खूंटी के रीमिक्स फॉल में बड़ा हादसा टला, उफनती नदी में डूबते 2 युवकों की बची जान तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़का झारखंड राजद, बिहार सरकार और सीएम सम्राट चौधरी के कदम को बताया '... Basukinath Mela Admin Inspection Dumka: बासुकीनाथ धाम में दुकानदारों पर नकेल! अतिक्रमण पर जुर्माना, ... जामताड़ा के नाला में 50 एकड़ में होती है काजू की खेती, प्रोसेसिंग प्लांट न होने से औने-पौने दाम में ... JPSC विवाद पर बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर कांग्रेस का करारा पलटवार, ऋषिकेश सिंह बोले—'भ्रष्टाचार भाज... 'सीएम निवास में बैठा है पेपर लीक से जुड़ा अधिकारी', कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का मुख्यमंत्री ... बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे के बाद बीजापुर का दरभा इलाका हुआ भयमुक्त, विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार
मध्यप्रदेश

महाकाल के दर्शन करने पहुंचे अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा

उज्जैन। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए आज फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा उज्जैन पहुंचे। यहां नंदी हाल में बैठकर उन्होंने परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए और भेंट चढ़ाई। बॉलीवुड के एक्टर और एक्ट्रेस सहित राजनेता भी यहां लगातार भगवान के दर्शन को पहुंच रहे हैं। श्री महाकाल महालोक बनने के बाद से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है।

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से अगहन मास में सोमवार को भगवान महाकाल की पहली सवारी निकलेगी। महाकाल मंदिर से परंपरा अनुसार शाम 4 बजे राजसी वैभव के साथ सवारी की शुरुआत होगीl इसके बाद परंपरागत मार्गो से होते हुए सवारी शाम 5 बजे मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी।

यहां पुजारी शिप्रा जल से भगवान महाकाल का अभिषेक पूजन करेंगे। पूजन पश्चात सवारी निर्धारित मार्गों से होते हुए शाम 7 बजे महाकाल मंदिर पहुंचेगी। बता दें कार्तिक अगहन मास में निकलने वाली सवारी के क्रम में 25 नवंबर को भगवान महाकाल की राजसी सवारी निकलेगी।

अभा कालिदास समारोह का समापन और पुरस्कार वितरण आज

उज्जैन में सात दिवसीय 66वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार शाम 4 बजे होगा। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा विभाग मंत्री इंदर सिंह परमार, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग मंत्री चैतन्य कश्यप और सारस्वत अतिथि महंत डॉ. सियाराम दास महाराज होंगे।

वे राष्ट्रीय कालिदास चित्र एवं मूर्ति कला प्रतियोगिता, अंतर विश्वविद्यालय और महाविद्यालयीन वाद-विवाद, भाषण आदि प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। कालिदास संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ. गोविन्द गंधे के अनुसार 2024 का चित्रकला पुरस्कार जयपुर के डॉ. शंकर शर्मा, उज्जैन की संजना मालवीय, अहमदाबाद के प्रशांत एम पटेल, भावनगर की निरूपमा मोगा और मूर्तिकला पुरस्कार कटक के बिजय कुमार साहू पाएंगे।

Related Articles

Back to top button