ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र...
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: स्वागत माला में लगी थी आतिशबाजी, पहनते ही निकली चिंगारी, जल गए नेताजी के बाल

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नजदीक है. ऐसे में सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. राज्य की 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होंगे और 23 नवंबर को चुनावी परिणाम घोषित किए जाएंगे. विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अंतिम चरण में है और सोमवार को ये थम जाएगा. इसी प्रचार के बीच कल्याण में बड़ा हादसा हो गया, जहां एक रैली के दौरान पटाखे फोड़ना एक उम्मीदवार की जान पर भारी पड़ गया और उनके सिर के बाल जल गए.

विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है. इससे पहले जिजाऊ विकास पार्टी के उम्मीदवार राकेश मुथा रविवार को कल्याण पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे. राकेश मुथा के स्वागत के लिए भोईरवाडी इलाके में 150 किलो की भव्य माला तैयार की गई थी. इस माला को क्रेन की मदद से उनके गले में डाला गया था. इस भव्य माला के साथ कुछ इलेक्ट्रिक स्पार्कर भी रखे गए थे. अचानक इन पटाखों से एक चिंगारी निकली और राकेश मुथा के सिर पर जा लगी.

उम्मीदवार के बालों में आग लग गई

इसके बाद कुछ ही देर में राकेश मुथा के बालों में आग लग गई. वहां मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाई. हालांकि राहत की बात ये रही कि कोई बड़ा हादसा होने से बच गया. साथ ही कोई जनहानि भी नहीं हुई लेकिन इससे कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी. कल्याण की बात करें कल्याण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में शिवसेना बनाम शिवसेना की लड़ाई देखने को मिलेगी.

शिवसेना और शिवसेना के लड़ाई

शिवसेना ठाकरे गुट से सचिन बसरे को कल्याण पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है, तो वहीं एकनाथ शिंदे गुट से विश्वनाथ भोईर मैदान में अपनी किस्मत आजमाने उतरे हैं. इसके साथ ही मनसे से उल्हास भोईर भी मैदान में उतरे हैं. दोनों ही पार्टियों के उम्मीदार चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं और जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. ऐसे में देखना होगा कि कल्याण पश्चिम में जनता किसके सिर पर ताज पहनाती है.

Related Articles

Back to top button