ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
मनोरंजन

मुनमुन सेन के पति भारत देव वर्मा का निधन, ममता बनर्जी ने जताया शोक

हिंदी और बंगाली सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस मुनमुन सेन के पति भारत देव वर्मा का मंगलवार (19 नवंबर) को निधन हो गया. इस समय पूरा परिवार सदमे में है. बॉलीवुड एक्ट्रेस राइमा और रिया सेन के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके चलते हॉस्पिटल से एम्बुलेंस बुलाई गई. लेकिन एम्बुलेंस के घर पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

मुनमुन सेन के पति भारत देव वर्मा ने 83 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. रिपोर्ट के मुताबिक, राइमा सेन इस समय जयपुर में एक शूट में बिजी हैं. लेकिन पिता के निधन की खबर सुनते ही वो कोलकाता के लिए रवाना हो गई हैं.

राइमा-रिया सेन के पिता का निधन

राइमा और रिया सेन के पिता ने 83 साल की उम्र में कोलकाता में आखिरी सांस ली. जब भारत देव वर्मा की तबीयत बिगड़ी, उस वक्त वो घर पर ही थे. ऐसे में घरवालों ने एम्बुलेंस को बुलाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है. इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी भारत देव वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है. X (पहले ट्विटर) पर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि, फिल्म स्टार मुनमुन सेन के पति और मेरे बहुत बड़े शुभचिंतक भारत देव वर्मा के निधन से दुखी हूं.

वो मुझे अपने परिवार का हिस्सा मानते थे. उनका निधन मेरे लिए बहुत बड़ी क्षति है. आज सुबह खबर मिलने के बाद, मैं उनके बालीगंज वाले घर में पहुंचीं, जहां उनकी बेटी रिया मौजूद थीं. मुनमुन और राइमा दिल्ली से आ रहे हैं.

शाही परिवार से था ताल्लुक

दरअसल भारत देव वर्मा त्रिपुरा के शाही परिवार से थे. उनकी मां इला देवी कूच बिहार की राजकुमारी और जयपुर की रानी गायत्री देवी की बड़ी बहन थीं. भारत देव वर्मा की शादी एक्ट्रेस मुनमुन सेन से हुई थी. उनकी दो बेटियां हैं-राइमा सेन और रिया सेन. दोनों एक्ट्रेस लगातार काम कर रही हैं.

Related Articles

Back to top button