ब्रेकिंग
Ranchi Police Action: जमशेदपुर हादसे के बाद अलर्ट पर रांची पुलिस, NH और रिंग रोड पर रातभर चला चेकिंग... Ophthalmological Conference Ranchi: 5वीं मिड-टर्म कॉन्फ्रेंस का आगाज, AI और रोबोटिक सर्जरी पर हुआ मं... Indore Jhanki Results: अनंत चतुर्दशी चल समारोह में राजकुमार मिल की झांकी प्रथम, देखें विजेताओं की पू... Bhopal News Today: फाइव स्टार होटलों में ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़; फूड विभाग के छापे में सड़े मशर... IMD Weather Forecast: सितंबर के आखिरी हफ्ते में फिर सक्रिय हुआ मानसून, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में डिप्रे... Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्...
मध्यप्रदेश

पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को लुभा रहे बाघिन और उसके 4 शावक, अठखेलियां करते वीडियो हो रहा वायरल…

पन्ना :  यूं तो देश दुनिया में पन्ना टाइगर रिजर्व को बाघों की बढ़ती हुई संख्या के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं यहां आने वाले पर्यटकों को आसानी से बाघों का दीदार हो जाता है। यही कारण है कि देश के कोने-कोने से यहां पर्यटक बाघों का दीदार करने के लिए आ रहे हैं। बता दें कि इन दिनों पीटीआर में बाघिन पी-141 व उसके चार शावक पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं और पर्यटक मां के साथ उसके बच्चों की अठखेलियां देखकर रोमांचित हो रहे हैं।

बता दें कि ऐसा ही शानदार नजारा आज फिर देखने को मिला। जहां बाघिन पी-141 व उसके चार शावकों की अठखेलियां देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे  और इस शानदार नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। फील्ड डायरेक्टर ने बताया कि यह चारों शावक अपने मां के साथ जंगल के गुर सीख रहे हैं, यह शावक 6 माह के हो चुके हैं, जो अब जंगल में सरवाइब करने के गुर अपने मां से सीख रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाघिन पी-141 व उसके चारों शावक पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए जो यहां आने वाले पर्यटकों को बड़ी ही आसानी से दिख जाते हैं।

Related Articles

Back to top button