ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
मध्यप्रदेश

गुना : जिला अस्पताल से घर लौट रहे सरकारी डॉक्टर पर हमला, गाड़ी के कांच तोड़े

गुना  : गुना जिला अस्पताल में पदस्थ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश राजपूत पर सोमवार रात लगभग 10.30 बजे अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। राजपूत जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर घर के अंदर भागे। इसके बाद बदमाशों ने उनकी गाड़ी के कांच तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

जानकारी सामने आई है कि डॉ. राजपूत बीती रात जिला अस्पताल में मरीजों को देखने के लिए गए थे। इसके बाद अस्पताल के सामने ही लगभग 50 मीटर दूर स्थित अपने आवासीय परिसर की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे 3 से 4 हमलावरों ने लाठी-डंडों से उनके ऊपर हमला करने का प्रयास किया। डॉ. सतीश राजपूत सतर्क हो गए और उन्होंने अपने घर की तरफ दौडऩा ही उचित समझा। बदमाश जब चिकित्सक को नुकसान नहीं पहुंचा सके तो उन्होंने राजपूत की एक्टिवा के कांच तोड़ दिए और धमकी देकर भाग निकले। घटनाक्रम की जानकारी सामने आने पर गुना जिला अस्पताल में पदस्थ चिकित्सकों में आक्रोश पनप गया।

चिकित्सकों ने सामूहिक रूप से कोतवाली पहुंचकर डॉ. राजपूत पर हुए हमले की शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि कोतवाली पुलिस डॉ. राजपूत के घर और आसपास लगे कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। वहीं जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड में बीते कुछ दिनों के अंतराल में मरीजों के साथ हुई झड़प अथवा नोंक-झोंक की घटनाओं को भी रिव्यू किया जा रहा है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। इस बीच गुना जिला अस्पताल के सभी चिकित्सकों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए और वरिष्ठ कार्यालय से उनकी सुरक्षा पुख्ता करने के लिए कहा है।

Related Articles

Back to top button