ब्रेकिंग
Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय... Uttarakhand News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के हाईप्रोफाइल केस में कल्पना मिश्रा को मिली जमानत, कोर्... ब्रिक्स समिट 2026 को लेकर दिल्ली पुलिस का ट्रैफिक प्लान: सेंट्रल दिल्ली में सुबह 9:30 से रात 9:30 तक...
उत्तरप्रदेश

देश को जल्द मिलेगी पहली नाइट सफारी… सीएम योगी ने बैठक कर लिया तैयारियों का जायजा

देश को जल्द ही पहली नाइट सफारी की सौगात मिलने वाली है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तैयार हो रही इस नाइट सफारी को लेकर मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक की. बैठक में सीएम ने इसके तैयारियों का जायजा लिया और इसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए. बैठक के बाद सीएम योगी ने बताया कि देश को दिसंबर 2026 तक पहली नाइट सफारी मिल जाएगी.

लखनऊ में बन रही यह नाइट सफारी देश की पहली नाइट सफारी होगी और दुनिया की पांचवीं नाइट सफारी होगी. उत्तर प्रदेश सरकार इसे सिंगापुर के तर्ज पर बना रही है. देश में अभी 13 डे सफारी हैं, लेकिन एक भी नाइट सफारी नहीं है. इसके बन जाने के बाद यह अपनी तरह की पहली सफारी होगी, जहां पर्यटक रात में भी घूम-फिर सकेंगे.

900 एकड़ में बन रहा सफारी

लखनऊ के कुकरैल वन क्षेत्र में तैयार हो रही यह नाइट सफारी 900 एकड़ में फैली हुई है. इसमें 72 प्रतिशत क्षेत्र में हरियाली रहेगी और इसे सोलर एनर्जी से संचालित किया जाएगा. सरकार की योजना है कि इस सफारी में स्थानीय गाइड के साथ ट्रेनों और जीपों की सवारी भी उपलब्ध होगी.

इसके अलावा, इसमें कैनोपी वॉक, कैंपिंग, माउंटेन बाइक ट्रैक और फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. जानकारी के अनुसार, इसमें 75 एकड़ में तेंदुआ सफारी, 60 एकड़ में भालू सफारी और 75 एकड़ में टाइगर सफारी बनाने की योजना है.

पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं

नाइट सफारी की स्थापना में मौजूदा वनस्पति और जीवों को प्रभावित न करते हुए, अधिक से अधिक ऐसे खुले क्षेत्र जो वर्तमान में उपयोग में नहीं हैं, उनका ही उपयोग किया जा रहा है. कुकरैल वन क्षेत्र जहां-जहां बाहरी क्षेत्र और मार्ग से जुड़ा है, वहां चार लेन की सड़क बनाई जा रही है, ताकि आने वाले पर्यटकों को कोई असुविधा न हो. सरकार की योजना है कि यहां मौजूद कुकरैल नदी को चैनलाइज करके रिवर फ्रंट भी विकसित किया जाए.

Related Articles

Back to top button