ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

‘स्कूटी दीदी’ रुकसाना गिरफ्तार, ओडिशा के बालासोर में ब्राउन शुगर माफिया का पर्दाफाश

ओडिशा के बालासोर जिले के जलेश्वर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने कुख्यात ब्राउन शुगर तस्कर रुकसाना बीबी उर्फ ‘स्कूटी दीदी’ को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने यह गिरफ्तारी शेख बागड़ बस्ती में मिली गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी के दौरान की गई.

पुलिस ने रुकसाना के पास से 55.26 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी कीमत कीमत लगभग 5.50 लाख रुपये है. साथ ही पुलिस ने स्कूटी दीदी के पास से 8,700 रुपये नकद जब्त किए हैं. जानकारी के मुताबिक इस कार्रवाई का नेतृत्व जलेश्वर एसडीपीओ ने किया, जिसमें 15 पुलिसकर्मियों की टीम शामिल थी.

अंतरराज्यीय स्तर पर फैला हुआ था नेटवर्क

मामले को लेकर एसडीपीओ ने बताया, “यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. रुकसाना बीबी क्षेत्र में ब्राउन शुगर सप्लाई का बड़ा नेटवर्क चला रही थी. उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.” उन्होंने कहा कि रुकसाना का नेटवर्क केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि अंतरराज्यीय स्तर पर फैला हुआ था. पुलिस के मुताबिक, वह अपने बहनोई एस.के. रसीद और पति के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से ब्राउन शुगर मंगवाती थी. एसडीपीओ ने कहा कि रुकसाना बीबी का पति और बहनोई दोनों पहले ही गिरफ्तार होकर पश्चिम बंगाल के अलीपुर जेल में बंद हैं.

माता-पिता भी इस अपराध में शामिल

पुलिस ने बताया कि रुकसाना ने तस्करी के लिए स्कूटी का इस्तेमाल किया और अपना काम जारी रखा. उसके माता-पिता भी इस अपराध में शामिल थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई अहम सुराग भी जुटाए हैं. पुलिस ने बताया दो साल पहले, रुकसाना के बहनोई एस.के. रसीद को पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने कोलकाता से गिरफ्तार किया था. उस समय उसके पास से बड़ी मात्रा में हेरोइन, 10 लाख रुपये नकद और एक कार जब्त की गई थी. पुलिस का मानना है कि रसीद के जेल जाने के बाद रुकसाना ने नेटवर्क को संभाला और स्कूटी के जरिए तस्करी का काम जारी रखा.

अपराधियों पर शिकंजा जारी

जलेश्वर एसडीपीओ ने कहा, “यह गिरफ्तारी इस इलाके में मादक पदार्थों के नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम है.हमारी टीम इस तरह के अपराधों पर लगाम लगाने के लिए प्रतिबद्ध है.” इस सफलता के साथ, पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ उनकी कार्रवाई रुकने वाली नहीं है. रुकसाना की गिरफ्तारी से क्षेत्र में तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है, जिससे स्थानीय लोग राहत महसूस कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button