ब्रेकिंग
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया... अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पु... राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और 'ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट' को मिली हरी झंडी लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग... कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ...
मध्यप्रदेश

टाइल्स की दुकान में दिनदहाड़े चोरी, ग्राहक बनकर आया बदमाश, गल्ले से 80 हजार रुपये चुराकर चंपत

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना इलाके में एक युवक ने दिनदहाड़े टाइल्स की दुकान से 80 हजार रुपये चोरी कर लिए। वह टाइल्स खरीदने के बहाने से दुकान पर पहुंचा था। पुलिस दुकानदार द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपित युवक की तलाश कर रही है। घटना तीन दिन पुरानी है।

दुपहरी में दुकान पर पहुंचा था युवक

छोला मंदिर थाना पुलिस के मुताबिक पारसधाम कॉलोनी में रहने वाले अभिनव जैन का विदिशा रोड पर टाइल्स का कारोबार है। अभिनव ने शिकायत में बताया कि 18 नवंबर को दोपहर में वह अपनी दुकान पर मौजूद थे। लगभग दो बजे एक युवक उनकी दुकान पर पहुंचा। युवक ने कहा कि उसके भवन का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके लिए वह टाइल्स खरीदना चाहता है।

बहाना बनाकर दुकान में बैठ गया

युवक ने दुकान में टाइल्स के कई डिजाइन देखे। उसके बाद बोला कि उसके स्वजन दुकान पर आने वाले हैं, वे ही टाइल्स पसंद करेंगे। उसी दौरान दुकान के पास गोदाम में टाइल्स का एक ट्रक खाली हो रहा था। अभिनव ट्रक से उतर रहे माल को देखने चले गए। कुछ देर बाद वह दुकान पर वापस लौटे, तो वह युवक गायब था।

सीसीटीवी कनेक्शन भी काटा

उन्होंने दुकान की दराज चेक की, तो उसमें रखे 80 हजार रुपये नकद गायब थे। अभिनव ने दुकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज चेक करना चाहे, तो सीसीटीवी का तार भी कटा हुआ था। संभवत: वारदात को अंजाम देने के पहले युवक ने कैमरे का तार भी काट दिया था।

पुलिस अब अभिनव द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर युवक की तलाश कर रही है। इसके अतिरिक्त घटना स्थल के आसपास अन्य प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button