ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
उत्तरप्रदेश

बिहार में मर्डर कर फरार, गोरखपुर में तांत्रिक बनकर कर रहे थे लूट, कैसे दबोचे गए अपराधी?

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रामगढ़ ताल थाना में पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को अरेस्ट किया है. आरोप है कि ये लोग इलाके में तंत्र-मंत्र के बहाने जालसाजी व लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे. पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि एक युवक पर हत्या का आरोप है, जोकि बिहार का रहने वाला है.

रामगढ़ थाना क्षेत्र के यशोधरा कुंज की रहने वाली साधना सिंह के घर पर बीते 19 नवंबर को भिखारी के भेष में कुछ लोग आए. भीख मांगने के साथ ही उन लोगों ने अपने आप को तंत्र साधना में सिद्ध तांत्रिक बताया. उन्होंने बताया कि हम लोग मां कामाख्या के भक्त हैं और तंत्र-मंत्र में सिद्धि प्राप्त कर लिए हैं और बहुतों का कल्याण कर चुके हैं. आप बहुत अच्छी महिला दिख रही है. आपका भी कल्याण करना चाहते हैं.

आरोपियों ने महिला के साथ कैसे की ठगी?

आरोपियों ने महिला को बोला कि अपने घर में से एक किलो चावल लाइए और उस चावल में अपनी ज्वेलरी को रख दीजिए. चावल व ज्वेलरी की पोटली बनाकर मंत्र पढ़ूंगा. उसके बाद वे डबल हो जाएंगे. यही नहीं, आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी.महिला को झांसे में लेने के बाद जालसाजों ने चावल में दो अंगूठियां, कान की बाली, मंगलसूत्र आदि रखवा लिये. आरोपी सब एक पोटली में बांधकर मंत्र पढ़ने लगे. कुछ देर के बाद महिला से कहे कि आप आंख बंद करिए और मैं पोटली दे रहा हूं. पोटली जब आपके हाथ में चला जाएगा, तब फिर मैं मंत्र पढ़ूंगा. उसके बाद आंख बन्द करके पीछे मुड़ जाइयेगा और इसे घर के अंदर ले जाइएगा और अपनी तिजोरी वाले स्थान पर पहुंचकर इसे खोलिएगा.

ठगों के झांसे में आकर महिला ने ऐसा ही किया. अंदर ले जाकर जब पोटली को खोला तो उसमें से चावल की बजाय मिट्टी जैसा पदार्थ दिखा. वह उसमें अपनी ज्वेलरी ढूंढने लगी, लेकिन वह नहीं मिला. ऐसे में वह शोर मचाते हुए बाहर आई, तब तक जालसाज फरार हो चुके थे. शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाली गिरिजा देवी भी पहुंच गईं, तो उन्होंने अपने साथ हुई घटना को उनसे बताया तो उन्होंने कहा कि इसी तरह से कल मेरे साथ भी हुआ था.

आरोपी बिहार के रहने वाले

इसके बाद साधना सिंह रामगढ़ ताल थाने में जाकर पुलिस से शिकायत की. पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी. इसी बीच, पुलिस को एक महिला समेत चार लोग संदिग्ध अवस्था में भीख मांगते दिखे तो शक के आधार पर पुलिस ने उनको हिरासत में लिया. पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी बिहार के जहानाबाद के हाजीपुर नदियावा गांव निवासी हैं.

चारों आरोपियों के नाम पारस नट उर्फ लाठौर, मारकंडे नट, प्रमिला उर्फ संतरा और गेंहरी नट है. पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो प्रमिला ने बताया कि उसके पति का नाम जोगी नाथ है. जोगी नाथ ने अगस्त में अपने दोस्त पारस नट के साथ मिलकर एक युवक की गांव में हत्या कर दी थी और तभी से वह फरार है. जोगी नट की पुलिस अब भी तलाश कर रही है, जबकि पारस आज गोरखपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि जोगी नट भी गोरखपुर में घटनाओं को अंजाम दे रहा है. अभी वह फरार चल रहा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है. सभी आरोपी अलग-अलग भेष बनाकर इलाके में घूमते थे. सभी भीख मांगने का नाटक करते थे. घर में महिलाओं का अकेला देखकर उन्हें झांसे में लेते थे और अपने आप को कामाख्या देवी मंदिर से सिद्ध प्राप्त तांत्रिक बताते थे और जालसाजी की घटना को अंजाम देते थे. उनके कब्जे से दो मंगलसूत्र, 27 ताबीज, एक जोड़ी कान की बाली, 14 पीली धातु, 40 सफेद धातु की अंगूठी सहित अन्य सामान बरामद हुए हैं.

Related Articles

Back to top button