ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
उत्तरप्रदेश

पत्नी और 3 बच्चों का मर्डर, गुत्थी सुलझाने के लिए बरगद के पेड़ के पास पहुंची पुलिस, वहां मिली ऐसी चीज…

उत्तर प्रदेश के कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुरा में एक सर्राफा कारोबारी ने अपनी पत्नी समेत तीन बच्चों को पहले नींद की दवाई खिलाई थी. उसके बाद रस्सी से गला दबाकर एक-एक कर सभी को मौत के घाट उतार दिया था. यह घटना पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी थी. इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी मुकेश वर्मा को जेल भेजा था. उसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई थी. अब पुलिस ने हत्यारोपी की रिमांड ली.

मुकेश वर्मा ने अपनी 45 वर्षीय पत्नी रेखा वर्मा, 19 वर्षीय बड़ी बेटी काव्या वर्मा, छोटी बेटी 14 वर्षीय भव्या वर्मा और 12 वर्षीय बेटे अभीष्ट वर्मा के हत्याकांड को 11 नवंबर की सुबह करीब 5 बजे अंजाम दिया था. इसके बाद उसने सभी की सुसाइड करने की कहानी पुलिस को बताई थी. हालांकि मुकेश वर्मा की इस सुसाइड की कहानी किसी के गले नहीं उतरी थी.

4 घंटे की रिमांड पर लिया

पुलिस ने हत्यारोपी के लिखे गए सुसाइड नोट के आधार पर मुकेश के भाई मनोज और बुआ के लड़के को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. कोतवाली पुलिस ने बीते 20 नवंबर को मुकेश की माशूका स्वाति सोनी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इस बीच शनिवार को कोतवाली पुलिस ने मुकेश वर्मा को सीजेएम कोर्ट से 4 घंटे की रिमांड पर लिया. पुलिस ने मुकेश वर्मा को रिमांड पर हत्याकांड वाले दोनों कमरों की चाबी लेने के लिए लिया था.

घर पर लेकर पहुंची पुलिस

मुकेश वर्मा के बयान के आधार पर कोतवाली पुलिस उसे सबसे पहले नीलकंठ मंदिर लेकर पहुंची, जहां बरगद के पेड़ के नीचे पहले से छुपा कर रखी गई चाबियां बरामद की गईं. पुलिस मुकेश वर्मा को उसके घर पर लेकर गई, जहां उसने अपनी पत्नी दो बेटियों और बेटे की हत्या की थी. पुलिस ने रिमांड के दौरान का वीडियो और फोटोग्राफी भी की, जिसको कोर्ट में पेश किया गया.

रक्षाबंधन से विवाद शुरू हुआ

मुकेश वर्मा ने पूछताछ के दौरान इस बात का भी खुलासा किया कि पहले उसने यह बताया था कि करवाचौथ से उसके घर में विवाद चल रहा था, लेकिन असल में उसका अपनी पत्नी के साथ रक्षाबंधन से विवाद शुरू हुआ था. इसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया. दोपहर 4 बजे के बाद मुकेश वर्मा को पुलिस ने मेडिकल के बाद माहौला सेंट्रल जेल में दाखिल कर दिया.

चाबी-ताले की फोरेंसिक जांच

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि रिमांड अवधि में मुकेश वर्मा की ओर से बरामद कराई गई चाबी और ताले को फोरेंसिक जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा. पुलिस अब इस हत्याकांड से जुड़े और लोगों के बयान दर्ज करेगी. इसके बाद कोर्ट में इस पूरी घटना को लेकर आरोप पत्र दाखिल किए जाएंगे. पुलिस की ओर से जल्द से जल्द हत्यारोपी को सजा दिलाने की कोशिश की बात कही गई.

Related Articles

Back to top button