ब्रेकिंग
साध्वी हर्षा गंगा में डुबकी लगा मौनी अमावस्या पर फैशन मॉडल बन होंगी प्रकट, उतारेंगी भगवा चोला गांव की महिला को प्रेग्नेंसी से गंभीर खतरा, प्रोटोकॉल छोड़ हाल जानने पहुंचे सागर कलेक्टर फिल्मी स्टाइल में रुकी वैन, पति ने किया पत्नी और बच्चों को किडनैप, CCTV में कैद वारदात बुरहानपुर में ट्रासंफॉर्मर चोरों से त्रस्त किसान पहुंचे पुलिस के पास तो मिली अजीब सलाह बिना अनुमति हॉस्टल निर्माण पर 2 विभागों में तू-तू मैं-मैं, जीवाजी विश्वविद्यालय को 100 करोड़ का झटका... टायर फटते ही भड़की आग, चिल्लाता रहा ट्रक ड्राइवर, अंत में जलती बस के आगे ट्रक लेकर कूदा सोनचिरैया अभ्यारण्य में लकड़ी माफियाओं की घुसपैठ, तस्करों से वन विभाग की मुठभेड़ मकर संक्रांति पर यहां भगवान खुद उड़ाते हैं पतंग, अद्भुत है बुरहानपुर के इस मंदिर की मान्यता बागेश्वर धाम पहुंचे रशियंस, साधु जी सीता राम के लगाए जयकारे, मकर संक्रांति से पहले लिया बाबा का आशीर... भोपाल में दूषित पानी को लेकर 'जल सुनवाई', बीमारियों के सबूत लेकर पहुंचे लोग
मध्यप्रदेश

आठवीं की छात्रा ने लगाई फांसी, भाई घर पहुंचा तो फंदे पर लटकी मिली

भोपाल। बागसेवनिया इलाके में एक 14 वर्षीय लड़की ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे की है। उस वक्त किशोरी घर में अकेली थी। उसके स्वजन घर से बाहर गए। कुछ देर बाद जब उसका भाई घर पहुंचा तो उसे फंदे पर लटका देखा। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस वजह से फिलहाल आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है।

दुपहरी में फंदे पर झूली

बाग सेवनिया थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने बताया कि 14 वर्षीय इशिका पछेले इलाके के बागमुगालिया क्षेत्र में में रहती थी। वह कक्षा आठवीं की छात्रा थी। उसकी मां कुछ दिन पहले शादी समारोह में मायके गई थी। जबकि उसका पिता मजदूरी के लिए शनिवार सुबह घर से निकल गया था।

किशोरी का भाई दोपहर में दोस्तों के साथ बाहर था। वह करीब एक बजे घर पहुंचा तो इशिका फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली। अब तक मृतका के स्वजनों के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं, जिससे खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म

उधर, गुनगा थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके गांव में रहने वाले युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। गुनगा थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के गांव में रहने वाली विवाहित महिला ने शुक्रवार शाम को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसमें बताया कि 13 नवंबर की रात में वह घर पर अकेली थी। रात करीब 11 बजे गांव में रहने वाला अभिषेक अहिरवार घर के अंदर घुस आया था। उसने डरा धमकाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

Back to top button