ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
उत्तरप्रदेश

गाजियाबाद: डासना मंदिर के बाहर फोर्स तैनात, यति नरसिंहानंद को दिल्ली जाने से रोका, ये है वजह

देश की राजधानी दिल्ली में तौकीर राजा की प्रेस कांफ्रेंस से पहले डासना मंदिर के महंत और महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती के बयान से पुलिस टीम अलर्ट हो गई. नरसिंहानंद ने मौलाना तौकीर रजा की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया है. इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें महामंडलेश्वर अपने समर्थकों के साथ दिल्ली जाने की बात कह रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद गाजियाबाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया. उन्हें रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और पीएसी के जवानों को मंदिर के पास लगाया गया है.

गाजियाबाद के डसना देवी मंदिर के महंत और महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती ने तौकीर राजा की दिल्ली में होने वाली प्रेस कांफ्रेंस के बदले दिल्ली में हनुमान चालीसा पढ़ने की हुंकार भरी है. महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती अपने समर्थकों के साथ दिल्ली निकलने के लिए तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने बयान देते हुए एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि ‘तौकीर रजा तुम कितने ही कातिलों की फौज इकट्ठा कर लो, हम वहीं पर आएंगे. तुम हमें कत्ल करवा सकते हो मगर डरा नहीं सकते तुम जहां-जहां जाओगे हम वहीं पर आएंगे.

यति नरसिंहानंद ने किया ये ऐलान

यति नरसिंहानंद सरस्वती ने तौकीर रजा को चुनौती देते हुए कहा है कि वह उनके घर आकर भी हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे. उन्होंने कहा है कि वक्फ के नाम पर गुंडागर्दी करना बंद करो. उन्होंने कहा कि तुम्हारे उतने ही अधिकार होने चाहिए, जितने पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं के हैं. तौकीर रजा को संबोधित करते हुए यति नरसिंहानंद ने कहा कि अब हमारे भी इरादे वहीं हैं, जो तुम्हारे इरादे हमारे मठ मंदिरों के लिए हैं. उन्होंने संभल में हुई पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी की निंदा की.

मंदिर पर तैनात किया पुलिस बल

वीडियो जब वायरल हुआ तो पुलिस ने भी उन्हें रोकने की पूरी तैयारी कर ली. संतो को दिल्ली जाने से रोकने के लिए भारी पुलिस बल मंदिर के पास तैनात किया गया है. पुलिस बल के साथ पीएसी को भी मंदिर के पास सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए तैनात किया गया. पुलिस ने सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को कहा है कि किसी पर लाठी नहीं चलानी है और किसी को यहां से आगे भी नहीं जाने देना है.

Related Articles

Back to top button