ब्रेकिंग
Physical Intelligence in India: भारत में आई नई तकनीक, MEIL और Analog की साझेदारी से बदलेगा इंफ्रास्ट... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर उठे सवाल, हत्या के नामजद आरोपी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदार... Voter List Revision: मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) पर मौलाना अरशद मदनी ने जताई चिंता, प्रक्रिया पर ... Karnataka High Court: वकील के साथ मारपीट करने वाली महिला PSI पर कोर्ट सख्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना Supaul News: बिहार के सुपौल में मानवता शर्मसार, 1 साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग बच्ची; मां को बेचन... Supreme Court PIL: डिजिटल कंटेंट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की मांग, '₹370 की बिरयानी' विवाद पर सुप्रीम... CM Dr. Mohan Yadav in Seoni: सिवनी को मिली 494 करोड़ की सौगात, सीएम यादव ने बांटे कोदो-कुटकी बोनस Jaunpur News: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने किया सरेंडर Monsoon Update: 'अल नीनो' के खतरे पर पीएम मोदी सख्त, राज्यों को पानी बचाने और आपदा प्रबंधन के लिए कि... Delhi Green Drive Portal: दिल्ली को 'ग्रीन और क्लीन' बनाने की बड़ी पहल, CM रेखा गुप्ता ने किया पोर्टल...
खेल

बेंगलुरु ने बनाया सबसे तूफानी बॉलिंग अटैक, 46.35 करोड़ में खरीदे कमाल गेंदबाज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल के हर सीजन में उसकी कमजोर बॉलिंग लाइनअप के लिए कोसा जाता है. हमेशा ये कहा जाता है कि आरसीबी सिर्फ बैटिंग पर पैसा खर्च करती है और बॉलिंग पर उसका ध्यान नहीं रहता लेकिन आईपीएल 2025 के ऑक्शन में उसने ये बात भी गलत साबित कर दी है. आरसीबी ने अगले सीजन के लिए गेंदबाजों पर जमकर पैसा बहाया है और इसीलिए अब इस टीम का बॉलिंग अटैक बेहद मजबूत नजर आ रहा है. आरसीबी ने जेद्दा में हुई ऑक्शन में खबर लिखे जाने तक 46.35 करोड़ के बेहतरीन गेंदबाज खरीद लिए थे. आइए डालते हैं एक नजर आरसीबी के बॉलिंग अटैक पर.

आरसीबी का बेहतरीन बॉलिंग अटैक

आरसीबी ने अपने बॉलिंग अटैक को मजबूत करने के लिए सबसे बड़ा दांव जॉश हेजलवुड पर लगाया. दाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज 12.50 करोड़ रुपये में खरीदा गया है. हेजलवुड इस टीम की बॉलिंग अटैक के लीडर साबित हो सकते हैं. इसके अलावा आरसीबी ने एक और बड़ा गेंदबाज अपनी टीम में शामिल किया है.

ये खिलाड़ी कोई और नहीं भुवनेश्वर कुमार हैं, जिन्हें आरसीबी ने 10.75 करोड़ में खरीदा है. भुवनेश्वर कुमार को आईपीएल में 176 मैचों का अनुभव है, वो 181 विकेट हासिल कर चुके हैं.उनका इकॉनमी रेट 7.56 रन प्रति ओवर है. भुवनेश्वर कुमार और हेजलवुड पावरप्ले और डेथ ओवर्स में आरसीबी के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं. इसके अलावा आरसीबी ने तेज गेंदबाज रसिक सलाम पर दांव लगाया है जो अपनी स्लोअर गेंदों से बल्लेबाजों को छकाते हैं. रसिक सलाम को आरसीबी ने 6 करोड़ रुपये दिए हैं. ये खिलाड़ी भी डेथ ओवर्स में गेंदबाजी करने का दम रखता है.

आरसीबी ने खरीदे 3 बेहतरीन स्पिनर्स

इसके अलावा स्पिन डिपार्टमेंट में सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या को खरीदा गया है. सुयश शर्मा को 2.6 करोड़ और क्रुणाल पंड्या को 5.75 करोड़ रुपये मिले हैं. यही नहीं आरसीबी ने लियम लिविंगस्टन को भी 8.75 करोड़ की बड़ी रकम दी है जो बल्लेबाजी के साथ-साथ स्पिन बॉलिंग भी करते हैं. वो लेग स्पिनर और ऑफ स्पिन दोनों कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button