ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा
देश

दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी विदेश यात्राओं की कुछ खास तस्वीरों का वीडियो शेयर किया. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा- मैं जहां भी जाता हूं, मुझे अपने देश के इतिहास और संस्कृति के प्रति अपार उत्साह देखने को मिलता है. इस उत्साह को देखना बहुत सुखद लगता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने इसके आगे यह भी लिखा कि विदेश यात्राओं के दौरान दिखाई देने वाले भारतीय परंपरा और संस्कृति के रंग किसी का भी मन मोह लेने वाले हैं. ऐसा नजारा देखना बेहद गर्व की बात है. भारतीयता पूरी दुनिया में नजर आती है.

वीडियो में किस-किस देश की प्रस्तुति

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर अपनी विदेश यात्राओं का जो वीडियो शेयर किया है, उसमें हाल की विदेश यात्राओं में उनके भव्य स्वागत में की गई परफॉर्मेंस का कोलाज बनाया गया था. कोलाज में पूरे उत्साह से लोगों को ऑस्ट्रिया में वंदे मातरम गाते हुए, पोलैंड और मॉस्को में गरबा करते हुए, कज़ान (रूस) में ढोलिदा नृत्य, भूटान में डांडिया रास, सिंगापुर में भरतनाट्यम वहीं लाओस और ब्राजील में रामायण और अन्य ऐसे कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए दिखाया गया है जिसका संबंध भारत से है.

भारतीय संस्कृति के प्रति दिखा प्यार

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि भारतीय इतिहास और संस्कृति के प्रति वैश्विक उत्साह हम सबके लिए अत्यंत गर्व की बात है. उन्होंने लिखा कि पिछले सालों के दौरान मैं दुनिया के किसी भी कोने में गया, अपने देश की संस्कृति के प्रति लोगों का अपार प्यार देखना काफी अच्छा लगा.

पीएम ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें भूटान के कलाकारों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी का उल्लेख करते हुए एक लोकगीत भी शामिल है.

Related Articles

Back to top button