ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
मध्यप्रदेश

जबलपुर में मंदिर निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, 25 फीट ऊंचाई से गिरे मजदूर ,दो की मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में आने वाले दयोदय गौशाला में मंदिर निर्माण के दौरान दीवार गिर गई, जिसके बाद 6 से ज्यादा मजदूर 25 फीट ऊंचाई से गिर गए। आपको बता दें कि मलबे में दबने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है, यह घटना तिलवारा थाना क्षेत्र की है ,दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दयोदय गौशाला में मंदिर का निर्माण चल रहा था, काम लगभग पूरा हो गया था।

तभी अचानक बांस की बल्लियां टूटने से दीवार सहित 25 फीट ऊंचाई पर काम कर रहे मजदूर नीचे गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला, इस हादसे में मोहन सिंह जाटव और 27 वर्षीय सूरज सिंह की मौत हो गई, अन्य मजदूरों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी राजस्थान के करोली जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जबलपुर में दयोदय गौशाला के अंदर भव्य दिगंबर जैन मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। जैन समाज के लोगों ने राजस्थान के ठेकेदार भरत लाल को इसका ठेका दिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button