ब्रेकिंग
Delhi Police Controversy: प्रदर्शनों के दौरान वकीलों और नागरिकों की हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, आप... IMD Weather Update: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली में भारी बारिश और जलभराव से जनजीवन... MP Administration Update: जबलपुर में अवैध डीजे और तेज साउंड सिस्टम पर पुलिस का शिकंजा, गाड़ियों समेत... Ujjain Police News: पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए उज्जैन में आयोजित हुआ 'योग फॉर मेंटल हे... MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प...
देश

‘शाम 4 बजे आऊंगा…’, गर्लफ्रेंड करती रही इंतजार, नहीं आया बॉयफ्रेंड; तीन साल के रिलेशन में ऐसे मिला धोखा

लाल जोड़ा पहने एक लड़की मंदिर में इंतजार करती रही. बॉयफ्रेंड ने उसे वादा किया था कि वो उससे मंगनी करेगा. फिर यहीं पर शादी भी करेगा. लेकिन बॉयफ्रेंड नहीं आया. इस तरह युवती को तीन साल के रिलेशन में धोखा मिल गया. पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

मामला गुवा इलाके का है. यहां रहने वाली एक युवती का पिछले तीन साल से एक युवक के साथ अफेयर चल रहा था. पहले तो घर वाले इस रिश्ते के लिए राजी नहीं हुए. लेकिन काफी मनाने पर घर वाले मान गए. घर से रिश्ते को हरी झंडी मिली तो युवती खुश हो गई. लेकिन बॉयफ्रेंड ने ऐन वक्त पर शादी करने से साफ मना कर दिया. इसके बाद काफी हंगामा हुआ. मामला पुलिस तक जा पहुंचा.

पुलिस के सामने युवक ने 10 दिन का वक्त मांगा. वक्त पूरा हुआ. फिर भी बॉयफ्रेंड ने मंगनी नहीं की. युवती दोबारा पुलिस के पास पहुंच गई. थाने में युवक को लाया गया. वहां युवक बोला मैं रविवार शाम 4 बजे मंदिर में आऊंगा. फिर मंगनी के बाद शादी कर लूंगा. लड़की तो परिवार के साथ मंदिर में आ गई. लेकिन युवक नहीं आया. पता चला वो तो फरार हो गया है. अब पुलिस उसे ढूंढ रही है.

संबंध बनाता रहा

पीड़ित युवती ने बताया- मैं गैर सरकारी संगठन में काम करती हूं. उसी संगठन में गुवा बाजार निवासी बेनूधर भी काम करता था. पिछले तीन सालों से हम दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था. बेनुधर ने शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध भी बनाता रहा. शादी का दबाव बनाया तो किनारा करने लगा. इस बीच मुझे जानकारी मिली की वह कहीं और शादी करने वाला है. इसके बाद 22 नवम्बर को मैंने गुवा थाना में जाकर उसके खिलाफ लिखित शिकायत की थी. पुलिस ने उसी दिन उसे थाने बुलाया. उसने थाने में हमसे शादी करने की बात कही.

दोबारा दिया धोखा

युवती ने बताया- शादी के लिए बेनुधर ने 10 दिनों का समय मांगा. सोमवार को समय सीमा खत्म होने बाद भी वो मंगनी के लिए नहीं आया. हमने फिर थाने से मदद मांगी. पुलिस के सामने युवक बोला कि मैं आज शाम को ही मंगनी कर लूंगा. लेकिन इस बार भी उसने धोखा दे दिया.

Related Articles

Back to top button