ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
लाइफ स्टाइल

सर्दियों में चेहरे करेगा ग्लो, नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये चीज

सर्दियों में चेहरे पर नमी कम होने लगती है जिसके कारण चेहरा भी डल नजर आता है. वैसे तो ये बहुत आम है, इसके लिए मॉइस्चराइजर का उपयोग किया जाता है. लेकिन सही स्किन केयर भी बहुत जरूरी होता है. क्योंकि ड्राईनेस अगर ज्यादा हो जाए तो इससे स्किन पर रेडनेस,खुजली और खुरदरापन होने लगता है. इसलिए इस समय स्किन केयर रूटीन अपनाना चाहिए. जिसके लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं.

वहीं घर पर मौजूद कुछ चीजें ऐसे भी हैं जो आपके चेहरे पर नेचुरल निखार लाने और नमी प्रदान करने में मददगार साबित होती हैं. जिन लोगों की स्किन सर्दी में बहुत ड्राई रहती है तो वो लोग रात में सोने से पहले नारियल तेल स्किन पर लगा सकते हैं. वहीं आप इसमें कुछ चीजों को मिलाकर भी फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं.

नारियल तेल और शहद

नारियल तेल और शहद दोनों की स्किन और बालों के लिए फायदेमंद होते हैं. नारियल तेल स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने में मदद करता है, वहीं शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट डैमेज स्किन को रिपेयर करने और ग्लो लाने में मदद करते हैं. 1चम्मच नारियल तेल में1चम्मच शहद अच्छे से मिलाएं और फिर इसे अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाए रखने के बाद चेहरे को पानी से धो लें.

नारियल तेल और एलोवेरा

एलोवेरा जेल स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते है, क्योंकि ये न सिर्फ चेहरे को हाइड्रेट करने, बल्कि जलन को भी कम करने में मदद करता है. ये दोनों स्किन को नमी प्रदान करने का काम करते हैं और ड्राइनेस को करते हैं. 1 चम्मच नारियल तेल और 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर अच्छे से मिक्स करें. इसे अपनी त्वचा पर लगाएं और 20 से 30 मिनट के बाद फेस वॉश करें.

नारियल तेल और विटामिन ई कैप्सूल

नारियल तेल और विटामिन ई कैप्सूल को मिक्स कर चेहरे पर लगाने से चेहरे पर ग्लो तो आता ही है, साथ ही झुर्रियां को कम करने में मदद मिल सकती है. विटामिन ई त्वचा को सॉफ्ट और स्मूथ बनाने में मददगार होता है. ये स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है और उसे मॉइस्चराइजर भी करता है. नारियल तेल और विटामिन ई कैप्सूल को एक साथ मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं. इसे अपनी त्वचा पर हल्के हाथों से मसाज करें और रातभर छोड़ दें फिर 15 से 20 मिनट बाद पानी से चेहरे तो धो लें.

Related Articles

Back to top button