ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
मध्यप्रदेश

इंदौर से बैंकॉक के लिए इस दिन से शुरू होने जा रही सीधी इंटरनेशनल फ्लाइट, यूएस और कनाडा जाना भी होगा आसान

 इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर से बैंकॉक के लिए सीधी इंटरनेशनल फ्लाइट नए साल में शुरू होने जा रही है। इसका संचालन एयर इंडिया एक्सप्रेस करेगी। इंदौर-बैंकॉक फ्लाइट शुरू होने से इंदौर से कनाडा और यूएस जाने वाले पैसेंजर्स की राह भी आसान होगी। एयरलाइंस कंपनी फ्लाइट को कनाडा और यूएस की एयरलाइंस से कनेक्ट करेगी।

इंदौर को इंटरनेशनल फ्लाइट की सौगात मिलने वाली है। फ्लाइट मार्च 2025 से पहले शुरू कर दी जाएगी। कंपनी को थाईलैंड से भी परमिशन मिल गई है। कंपनी इंदौर-बैंकॉक फ्लाइट को सूरत-बैंकॉक के लिए फ्लाइट के बाद शुरू करेगी। बता दें, थाईलैंड में ऑन अराइवल वीजा फ्री है। इसके चलते हमारी राह आसान है। प्रबंधक द्वारा कोशिश की जा रही है कि 2025 की शुरुआत में इंदौर-बैंकॉक फ्लाइट शुरू हो जाए। एयरलाइन इंदौर से सिंगापुर के लिए भी सीधी फ्लाइट शुरू करने की योजना बना रही है।

बता दें एयरलाइन ने इंदौर-बैंकॉक फ्लाइट के लिए सर्वे भी किया है। इसमें यह बात सामने आई है कि, इस फ्लाइट के शुरू होने के बाद ऑक्यूपेंसी को लेकर समस्या नहीं आएगी। गौरतलब है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस का एयर कनाडा और यूनाइटेड एयरलाइंस के साथ इंटरनेशनल संचालन होता है। इससे इंदौर से कनाडा और यूएस जाने वाले यात्री इंदौर-बैंकॉक फ्लाइट के लिए ऑन बीड बुकिंग करा सकेंगे। यानी, इससे यात्रियों को यह फायदा होगा कि वे इंदौर से बैंकॉक जाकर वहां से सिर्फ फ्लाइट चेंज कर कनाडा या यूएसए जा सकेंगे।

 यात्रियों की सभी जरूरी जांच इंदौर एयरपोर्ट पर ही हो जाएंगी। उन्हें बैंकॉक एयरपोर्ट पर दोबारा जांच नहीं करानी होगी। अभी इंदौर से कनाडा और यूएसए जाने वाले यात्रियों को इंदौर से मुंबई या दिल्ली होते हुए जाना पड़ता है।

Related Articles

Back to top button