ब्रेकिंग
Jharkhand Education News: हाउसहोल्ड सर्वे में लापरवाही, 2470 शिक्षकों और 56 अधिकारियों को शोकॉज नोटि... Jharkhand Rain Alert: रांची में मूसलाधार बारिश का कहर, खतरे के निशान के करीब पहुंचे डैम के जलस्तर Jamshedpur Bank Robbery: गोलमुरी केनरा बैंक डकैती में पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 डकैतों पर 2-2 लाख का इन... Ranchi Police Action: जमशेदपुर हादसे के बाद अलर्ट पर रांची पुलिस, NH और रिंग रोड पर रातभर चला चेकिंग... Ophthalmological Conference Ranchi: 5वीं मिड-टर्म कॉन्फ्रेंस का आगाज, AI और रोबोटिक सर्जरी पर हुआ मं... Indore Jhanki Results: अनंत चतुर्दशी चल समारोह में राजकुमार मिल की झांकी प्रथम, देखें विजेताओं की पू... Bhopal News Today: फाइव स्टार होटलों में ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़; फूड विभाग के छापे में सड़े मशर... IMD Weather Forecast: सितंबर के आखिरी हफ्ते में फिर सक्रिय हुआ मानसून, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में डिप्रे... Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा...
हिमाचल प्रदेश

मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी जुनैद, कई हमलों को दे चुका था अंजाम

कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. श्रीनगर के डचिगाम में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है. मारे गए आतंकी की पहचान जुनैद अहमद भट के रूप में हुई है. जुनैद लश्कर-ए-तैयबा का ए-कैटेगरी का आतंकी था. वो गांदरबल के गगनगीर में नागरिकों की हत्या और अन्य आतंकी हमलों में शामिल था.

ऑपरेशन डचिगाम को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि डचिगाम के ऊपरी इलाकों में अभी ऑपरेशन जारी है. इस ऑपरेशन को भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है. बताया जा रहा है कि ये उस मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई, जब तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने खुद को घिरता देखा.

आतंकियों की मौजूदगी का मिला था इनपुट

दरअसल, सुरक्षाबलों को डचिगाम के जंगल में आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था. इस पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इसी दौरान आतंकियों ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हुई. इसमें अभी तक एक आतंकी मारा गया है.

उत्तरी कमान ने सुरक्षाबलों को दी बधाई

इस ऑपरेशन को लेकर भारतीय सेना की उत्तरी कमान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है. इसमें कहा, उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार ने चिनार वारियर्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस को उनके बेहतरीन तालमेल, त्वरित कार्रवाई और ऑपरेशन डचिगाम में सटीकता से अभियान को अंजाम देने के लिए बधाई देते हैं. इस ऑपरेशन में एक आतंकी मारा गया है. डचिगाम शहर के बाहरी इलाके में एक राष्ट्रीय उद्यान है. यह करीब 141 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है.

Related Articles

Back to top button