ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
मध्यप्रदेश

ASI ने पत्नी और साली को चाकुओं से गोदा, वारदात के 5 घंटे बाद 400 किमी दूर से गिरफ्तार

भोपाल : मध्य प्रदेश में एएसआई योगेश मरावी ने अपनी पत्नी और साली की हत्या कर दी। एएसआई ने किसी पेशेवर हत्यारे की तरह दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। पहले फ्लैट की रेकी की फिर नौकरानी का इंतजार किया। दरवाजा खुलते ही तेजधार हथियार से पत्नी और साली पर हमला करके हत्य कर दी। घटना को अंजाम देने के महज 6 मिनट बाद वह भाग निकला। नैनपुर की पिंडरई चौकी पुलिस ने आरोपी को 5 घंटे के बाद घटनास्थल से लगभग 4 सौ किमी दूर मंडला से गिरफ्तार किया है।

पत्नी के चरित्र पर करता था शक

बताया जा रहा है कि पति एएसआई योगेश मरावी और पत्नी विनीता उर्फ गुड़िया के बीच तलाक की बात चल रही थी। पति तलाक नहीं देना चाहता था और पत्नी के साथ मंडला में रहना चाहता था। वहीं पत्नी भोपाल में अपनी बहन के पास रहती थी। आरोपी ने गुस्से में आकर इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। वारदात के पीछे घरेलू कलह के साथ चरित्र शंका की बात भी सामने आ रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि शादी के 10 साल बीतने पर भी संतान नहीं होने पर पति-पत्नी के बीच तनाव बढ़ रहा था। पांच वर्ष से योगेश, विनीता को साथ रहने के लिए मंडला बुला रहा था, लेकिन वह तैयार नहीं हो रही थी।

दीदी सुनते ही खुला फ्लैट का दरवाजा

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले योगेश रात को आया था। उसने पत्नी के फ्लैट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन विनीता ने दरवाजा नहीं खोला था। योगेश ने भोपाल के लिए बैहर से टैक्सी किराए पर ली थी। उसने वाहन चालक मोहित को एक होटल में छोड़ दिया था। सुबह वह स्वयं टैक्सी लेकर पहुंचा और टैक्सी सिमी आपार्टमेंट के पीछे खड़ी कर दी थी। उसके बाद वह नौकरानी का इतंजार करने लगा। फ्लैट पर पहुंचकर दरवाजा खटखटाते हुए नौकरानी सेवंती ने दीदी कहकर दरवाजा खटखटाया। सेवंती की आवाज सुनते ही दरवाजा खुल गया। आरोपी अंदर घुसा और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई साली भी गंभीर घायल हो गई।

कपड़ों पर नहीं मिले खून के निशान

नैनपुर की पिंडरई चौकी प्रभारी राजकुमार हिरकने ने बताया कि घटना के बाद भोपाल पुलिस ने अरोपित एएसआई मरावी के मंडला की तरफ भागने की सूचना दी थी। एसपी रजत सकलेचा ने जिले के सभी थानों को इस मामले में अलर्ट रहने को कहा था। जैसे ही शाम लगभग पांच एएसआई मरावी की टैक्सी वहां पहुंची तो चालक मोहित और योगेश को पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान एएसआई के कपड़ों की खून के निशान नहीं मिले। संभवना जताई जा रही है कि वारदात के बाद उसने कपड़े बदल लिए थे।

Related Articles

Back to top button