ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मध्यप्रदेश

जबलपुर में स्ट्रीट डॉग के कारण रातभर रही दहशत, 12 लोगों को काटा… अस्पताल में नहीं मिले एंटी रैबीज इंजेक्शन

जबलपुर। रात से सुबह तक स्ट्रीट डॉग के आतंक से लोग भयभीत रहे। राह चलते लोगों पर हमला कर स्ट्रीट डॉग ने 12 लोगों को लहूलुहान कर दिया। मवेशियों पर भी उसने हमला किया। घटना उपनगरीय रांझी में नई बस्ती सर्रापीपल क्षेत्र की है।

हैरानी की बात है कि स्ट्रीट डॉग के हमले में घायल लोगों को सिविल अस्पताल रांझी में एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं मिल पाए। उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल व जिला अस्पताल विक्टोरिया तक चक्कर लगाना पड़ा। स्थानीय निवासी अधिवक्ता गोविंद प्रसाद चौधरी ने बताया कि एक स्ट्रीट डॉग ने मंगलवार रात नई बस्ती निवासी सुरेंद्र पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।

रातभर लोगों को खदेड़ता रहा

सुरेंद्र किसी तरह जान बचाकर भागे। जिसके बाद स्ट्रीट डॉग रात भर लोगों को खदेड़ता रहा, काटता रहा। शकुन बाई, अनीता बाई, गट्टू आदि भी हमले में घायल हुए। उन्होंने बताया कि रात में भोजन करने के बाद वे घर के बाहर टहल रहे थे तभी उसने हमला कर दिया।

इसी तरह पैदल और दो पहिया वाहनों पर जा रहे कुछ राहगीरों पर भी कुत्ते ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। कुछ घायलों ने बताया कि वे एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए रात में सिविल अस्पताल रांझी पहुंच गए थे।

इंजेक्शन का टोटा बताकर उन्हें मेडिकल कॉलेज या विक्टोरिया अस्पताल जाने की सलाह दी गई। इधर, स्ट्रीट डॉग के कारण क्षेत्र में रातभर दहशत रही। लोग घर के बाहर निकले अपने स्वजन की सुरक्षा की चिंता करते रहे।

मच्छरदानी में लपेटा

बुधवार सुबह भी स्ट्रीट डॉग ने कुछ लोगों को काटा और मवेशियों पर हमला किया। जिसके बाद आक्रोशित क्षेत्रीय नागरिकों ने घेराबंदी कर उस पर काबू पाया। कुत्ते को मच्छरदानी में लपेटकर सूखी पड़ी नाली में रखा गया। मच्छरदानी के चारों ओर पत्थर रख दिए गए ताकि वो भागने न पाए। जिसके बाद नगर निगम अधिकारियों को सूचना दी गई।

Related Articles

Back to top button