ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
बिहार

नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में मेरी भूमिका… पप्पू यादव ने क्यों कही ये बात?

बिहार के पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है. पप्पू यादव ने दावा किया है कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में उनकी बड़ी भूमिका रही है. साथ ही साथ उन्होंने आरोप लगाया है कि जेडीयू के लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं. इसके अलावा पूर्णिया के सांसद ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुभकामनाएं दी हैं.

पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को पहली बार मुख्यमंत्री बनाने में मेरी भूमिका थी. लालू यादव और शहाबुद्दीन मुझे गोली मारने को तैयार थे, फिर भी सभी से लड़कर उन्हें मुख्यमंत्री बनाया. अब बिहार में नीतीश कुमार को पॉलिटिकल रिटायरमेंट ले लेना चाहिए. लालू-नीतीश को बिहार के विकास में मार्गदर्शक का काम करना चाहिए.

नीतीश कुमार की इज्जत करता हूं- पप्पू यादव

पप्पू यादव ने कहा कि वे नीतीश कुमार की इज्जत करते हैं, कभी उनके बारे में अपशब्द नहीं कहा. मगर, उनके लोग उन्हें परेशान कर रहे है. उनका पॉलिटिकल करियर बर्बाद करने में लगे हैं. वहीं, पप्पू यादव ने झारखंड में बने हेमंत सरकार को शुभकामनाएं दी. उन्होंने महागठबंधन को वोट देने के लिए यादव समाज का भी शुक्रिया अदा किया. पप्पू यादव ने कहा कि सरकार की जो घोषणा थी कि 450 रुपए का गैस सिलेंडर और महिलाओं को 2500 रुपए का सम्मान मिलेगा वो झारखंड वासियों को दिया जाएगा.

पिछले कई दिनों से पप्पू यादव सुर्खियों में

वहीं, पिछले कई दिनों से पप्पू यादव सुर्खियों में हैं. उन्हें धमकी दी गई थी. इस संबंध में पुलिस ने सोमवार को धमकी देने के आरोप में रामबाबू यादव को गिरफ्तार कर लिया. भोजपुर जिले के डुमरिया गांव के रहना वाला आरोपी रामबाबू यादव ने कथित तौर पर वीडियो कॉल कर पप्पू यादव को धमकी दी थी और लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांगने की मांग की थी. पूर्णिया पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रैक की और उसे भोजपुर में उसके पैतृक घर से गिरफ्तार कर लिया. पूर्णिया पुलिस ने मकसद को समझने और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से संबंधों की पुष्टि करने के लिए रामबाबू यादव से गहन पूछताछ की. पप्पू यादव को उस समय से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जब से उन्होंने पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बिश्नोई गिरोह को खत्म करने के इरादे की घोषणा की थी.

Related Articles

Back to top button