ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
मध्यप्रदेश

दिलजीत दोसांझ के इवेंट से पहले इंदौर में सिख समाज नाराज, कलेक्टर से की शिकायत, जानिए पूरा मामला

इंदौर : मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ का इंदौर में बहुत बड़े स्तर पर कार्यक्रम होने जा रहा है जिसके टिकट ऑनलाइन बेचे जा रहे हैं। विंडो खुलने के कुछ मिनट बाद ही टिकट पूरे बुक हो गए। वहीं कई लोग बाहर से आकर दिलजीत के इंवेट की 5 हजार की टिकट हज़ारों लाखों रुपए में ब्लैक में बेच रहे हैं। इसके विरोध में सिख समाज ने विधायक रमेश मेंदोला के साथ पहुंचकर कलेक्टर में शिकायत दर्ज कराई।

आपको बता दें कि आने वाले दिनों में बाद इंदौर शहर में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का लाइव कंसर्ट कार्यक्रम होने जा रहा है जिसको लेकर तैयारियां ज़ोर शोर से चल रही है। यह कार्यक्रम बाईपास पर ही ख़ाली मैदान में होने जा रहा है। यह बिहार की इवेंट कंपनी द्वारा यह कार्यक्रम कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम की टिकट ऑनलाइन बुक हुए थे जिसमें कुछ ही मिनट में इसके टिकट बुक हो गए। उसके बाद इस पूरे कार्यक्रम की टिकटों को लेकर हज़ारों लाखों रुपये की टिकट की कालाबाज़ारी शुरू होगी। इसके विरोध में सिख समाज ने इंदौर शहर के विधायक रमेश मेंदोला के साथ मिलकर कलेक्टर के पास पहुंचकर आपत्ति दर्ज कराई।

सिख समाज के हरप्रीत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह सिख समाज के गर्व की बात है कि एक सिख युवक इतनी तरक्की कर रहा है और नाम कमा रहा है पर उसके नाम की टिकटों में कालाबाज़ारी जो शहर में हो रही है। उसको लेकर आपत्ति दर्ज कराई। वहीं कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि ट्रैफ़िक समस्या वह अन्य मुद्दों को लेकर वह मिले थे इस पूरे मामले में नियमानुसार ही पूरे कार्यक्रम की अनुमति प्रदान की जाएगी। इस मामले में विधायक रमेश मेंदोला में बताया कि ट्रैफिक की व्यवस्था को लेकर और पांच हज़ार का टिकट 50, हज़ार रुपये में बिकने की बात समाज द्वारा कही गई है। साथ ही उस कार्यक्रम में शराब भी परोसी जाएगी। इसकी परमिशन शासन द्वारा दी गई। हमने कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा है कि शराब की परमिशन न दी जाए क्योंकि वहां पर कोई घटना दुर्घटना न घटित हो। वहीं पांच हज़ार का टिकट 5000 रुपये में ही मिले इसकी व्यवस्था भी की जाए।

Related Articles

Back to top button