ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
मध्यप्रदेश

इंदौर में ठक-ठक गैंग: एक्सीडेंट और छेड़छाड़ का आरोप लगाकर ब्लैकमेल करते थे, अब गिरफ्त में

इंदौर। आजाद नगर पुलिस ने ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो भोले-भाले लोगों को एक्सीडेंट और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा कर ब्लैकमेल करते थे। पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर उसने रुपये भी बरामद किए है। आरोपितों ने पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया और भागने में पैर टूट गए। बदमाश ठक ठक गैंग के नाम से कुख्यात है। चौराहों पर दरवाजा खटखटा कर लोगों को झांसे में लेते है।

डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीना के मुताबिक आरोपित अरशद पुत्र इकबाल निवासी फिरदौस नगर,सलमान उर्फ शम्मू पुत्र फिरोज खान,शाहरुख पुत्र शरीफ खान,आवेश पुत्र नदीम खान निवासी अंसार बाग पालदा और साहिल उर्फ धोबी पुत्र शेख शकील निवासी मदीना नगर है। दो आरोपित आदिल निवासी मथुरा कालोनी और यासिर निवासी गुलजार कालोनी फरार हो गए।

यूट्यूब-इंस्टा पर वीडियो देखकर बनाया गैंग

  • एसीपी(आजाद नगर)आशीष पटेल के मुताबिक गिरोह का सरगना शाहरुख है। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि खाली वक्त में यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वीडियो देखते थे।
  • वीडियो में दिल्ली और मेरठ की ठक-ठक गैंग की न्यूज देखी जिसमें चोरी के तरीके के बारे में बताया था। आरोपित इसके बाद शहर में वारदात करने लगे।
  • एसीपी के मुताबिक आरोपितों ने बाणगंगा,अन्नपूर्णा क्षेत्र की घटनाएं भी बताई है। संबंधित थाना प्रभारियों से घटनाओं की जानकारी मांगी है।

ऐसे करते थे अपराध

    • पहली घटना सावरकर नगर(कटनी)निवासी युश द्विवेदी के साथ 5 दिसंबर को मुसाखेड़ी क्षेत्र में हुई थी। युश जयभवानी ट्रेवल की बस से उतर कर जा मूसाखेड़ी की तरफ जा रहा था।
    • आरोपितों ने बस में बैठी युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगाया और जबरदस्ती सुनसान जगह पर ले गए। युश के साथ मारपीट की और समझौते के नाम पर ऑनलाइन 10 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
    • डीसीपी के मुताबिक इसी तरह से कुछ लोगों से एक्सीडेंट का आरोप लगा कर रुपये ऐंठे गए हैं। पुलिस ने आरोपितों को पकड़ने के लिए 100 से ज्यादा स्थानों से सीसीटीवी फुटेज निकाले।
    • आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि रुपये कियोस्क संचालक अशोक यादव के खाते में जमा करवाए जाते थे। अशोक कमिशन काट कर रुपये दे देता था। पुलिस ने अशोक को सहआरोपित बनाया है। पुलिस उसकी तलाश में छापे मार रही है।

Related Articles

Back to top button