ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
उत्तरप्रदेश

‘मानव अंगों की तस्करी करते हो…’ डर दिखाकर मां-बेटी को 4 दिनों तक किया डिजिटल अरेस्ट, ठगे 36 लाख

उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-77 में रहने वाली मां-बेटी एक बड़े साइबर अपराध का शिकार हो गईं. ठगों ने मानव अंगों की तस्करी और मनी लॉन्डरिंग के आरोपों में फंसाने की धमकी देकर दोनों को चार दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा और उनसे 36 लाख 58 हजार रुपये ऐंठ लिए. पुलिस ने मामले की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब दो लाख रुपये फ्रीज करा दिए हैं.

पीड़िता ने हाल ही में अपनी एमबीए की पढ़ाई पूरी थी और नौकरी की तलाश में थी. 27 नवंबर को उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई. कॉलर ने खुद को ट्राई (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) का अधिकारी बताया और कहा कि पीड़िता और उसकी मां के आधार कार्ड का इस्तेमाल करके एक सिम ली गई है, जिसका इस्तेमाल मानव अंगों की तस्करी और मनी लॉन्डरिंग जैसे अपराधों में किया गया है.

मां-बेटी से 36 लाख रुपये ठगे

इस बात का पता चलते ही मां-बेटी दोनों डर गई. इसके बाद मां-बेटी को स्काइप कॉल के माध्यम से मुंबई पुलिस से जोड़ा गया. कॉल पर मौजूद कथित अधिकारी ने गिरफ्तारी वारंट भेजकर उन्हें डरा दिया. उनसे कहा गया कि जांच में सहयोग न करने पर आपको जेल जाना पड़ सकता है. इस डर से पीड़िता मां-बेटी ने ठगों के बताए खाते में 36 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए. सारी रकम ट्रांसफर कराने के बाद आरोपियों ने पीड़ित मां-बेटी पर एफडी तुड़वाने और घर गिरवी रखने कादबाव बनाया.

Related Articles

Back to top button