ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
दिल्ली/NCR

करवा चौथ से एक दिन पहले प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड का मर्डर, रोहतक में छिपा था कातिल बॉयफ्रेंड; अब पुलिस ने दबोचा

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 19 साल गर्भवती लड़की की हत्या मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. लड़की 7 महीने की गर्भवती थी. पीड़िता को उसके प्रेमी और उसके साथियों ने मिलकर नांगलोई इलाके में मौत के घाट उतार दिया था. आरोपी ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर ‘करवा चौथ’ की पूर्व संध्या पर लड़की की हत्या की थी.

पुलिस ने बताया है कि उन्होंने 19 साल के आरोपी सोहित को हरियाणा के रोहतक जिले से गिरफ्तार किया गया है. वह कुछ वक्त से इस मामले में वांटेड चल रहा था.

करवा चौथ से एक दिन पहले की थी हत्या

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 21.10.2024 नांगलोई इलाके में लड़की के घर के घरवालों ने उसके लापता होने की एफआईआर दर्ज करवाई थी. पुलिस को प्रारंभिक जांच से पता चला कि उसके साथी सलीम उर्फ संजू ने अपने साथियों सोहित उर्फ रितिक और पंकज के साथ मिलकर उसे भगाने के झूठे बहाने से अपहरण करने की साजिश रची थी. ऐसे में जब एक बार पीड़िता उनके चंगुल में आ गई, तो उन्होंने उसे मार डाला.

गला घाेंट कर की थी हत्या

अपराधियों ने युवती का गला घोंटा था और अपना अपराध छुपाने के प्रयास में उसके शव को हरियाणा के रोहतक के मदीना गांव में ले गए. वहां, उन्होंने एकांत मैदान में एक गड्ढा खोदा और लड़की को दफना दिया.

रोहतक से हुआ अरेस्ट

सबूतों की बरामदगी के आधार पर 24.10.2014 को पुलिस ने दो आरोपियों, सलीम उर्फ संजू और पंकज को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि सोहित उर्फ रितिक एक महीने से अधिक समय तक गिरफ्तारी से बचते हुए फरार रहा. ऐसे में आरोपी सोहित को गिरफ्तार करने के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया गया था. टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक प्लान बनाया था जिसके बाद उसे रोहतक के सिंघासन बैनक्वेट में गिरफ्तार किया गया.

Related Articles

Back to top button