ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
उत्तरप्रदेश

देवर की शादी में भाभी ने काटा बवाल, दुल्हन के घर जाकर कहा- कमरे में मेरे साथ…

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इलाके में देवर की भाभी घर से बारात निकलने से ठीक पहले पुलिस के साथ दुल्हन के घर पहुंच गई और वहां जमकर बवाल काटा. दूल्हे की भाभी ने दुल्हन से कहा कि वो सिर्फ मेरा है और मैं उसका किसी का नहीं होने दूंगी. भाभी की बाते सुन लड़की के पैरों तले जमीन खिसक गई और उसने शादी तोड़ दी.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के शाहपुर इलाके में रहने वाले युवक की शादी महाराजगंज के नौतनवा इलाके की एक लड़की से तय हुई थी. हालांकि शादी तय होने से पहले युवक ने अपनी विधवा भाभी के साथ अवैध संबंध बनाए थे और दोनों पति-पत्नी की तरह ही रहते थे. हालांकि शादी तय होने के बाद युवक ने भाभी से दूरी बना ली.

पुलिस से शादी रुकवाने की लगाई गुहार

युवक की भाभी नहीं चाहती थी कि उसकी शादी कहीं और हो, जिसकी वजह से वो शादी का विरोध करने लगी. देवर ने भाभी को बहुत समझाया, लेकिन वह मानने को नहीं तैयार थी. युवक भी शादी करने को लेकर अड़ गया और भाभी के विरोध के बाद भी शादी की तारीख तय हो गई. हालांकि जैसे जैसे शादी के दिन नजदीक आते गए दोनों के बीच झगड़ा बढ़ता चला गया. ऐसे में जैसे ही देवर कार में बैठकर बारात ले जाने के लिए निकला, तुरंत भाभी शाहपुर थाने पहुंच गई. थाने में महिला ने अपने और देवर के संबंधों के बारे में बताया और पुलिस से शादी रुकवाने की गुहार लगाई.

दूल्हे की असलियत जान लड़की ने तोड़ दी शादी

भाभी की बात सुनकर शाहपुर पुलिस भी एक्टिव हो गई. शाहपुर पुलिस ने इसके बाद नौतनवा पुलिस से संपर्क किया नौतनवा थाने से पुलिस लेकर भाभी लड़की वालों के घर पहुंच गई और बताया, “जिस लड़के से शादी होने वाली है वो मेरा देवर है. मेरे पति की मौत के बाद मेरी उससे शादी हो चुकी है और अब वो मेरा है, मैं उसको किसी का नहीं होने दूंगी.” दूल्हे की असलियत जानने के बाद लड़की पक्ष ने फोन कर दूल्हे को बारात लाने से मना कर दिया.

Related Articles

Back to top button